17 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत विकास परिषद् माधव शाखा का नि:शुल्क सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन 10 मई को

भारत विकास परिषद माधव शाखा का नि:शुल्क सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन 10 मई को धर्मपुर रोड स्थित परिहार गार्डन में आयोजित किया जाएगा। जिसमें जरूरतमंद और वंचित परिवार की सभी जातियों के 11 जोड़ों का विवाह किया जाएगा।

less than 1 minute read
Google source verification

कोटा

image

Abhishek Gupta

Apr 17, 2026

patrika photo

पोस्टर विमोचन करते पदा​धिकारी

Kota: भारत विकास परिषद माधव शाखा का नि:शुल्क सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन 10 मई को धर्मपुर रोड स्थित परिहार गार्डन में आयोजित किया जाएगा। जिसमें जरूरतमंद और वंचित परिवार की सभी जातियों के 11 जोड़ों का विवाह किया जाएगा। सम्मेलन में सामाजिक समरसता के भाव को लेकर सभी जातियों के वर वधू का एक साथ एक ही पंडाल में पाणिग्रहण व स्नेहभोज होगा।

जिसमें सामान्य जाति के साथ अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के परिवारों से वर-वधु रहेंगे। सम्मेलन के पोस्टर का शुक्रवार को विमोचन किया गया। सम्मेलन की तैयारी के लिए सूरज प्रकाश सभागार भारत विकास परिषद चिकित्सालय में बैठक आयोजित की गई। जिसमें विभिन्न समितियां का गठन कर जिम्मेदारियां सौंपी गई।

शाखा अध्यक्ष चंद्रप्रकाश नागर ने बताया कि 10 मई को शाम 4 बजे विनायक स्थापना से कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। वहीं 5 बजे वर वधु की निकासी निकाली जाएगी। साथ ही, 6 बजे तोरण, वरमाला एवं रात 8 बजे से पाणिग्रहण संस्कार एवं प्रीतिभोज रहेगा। रात्रि 10 बजे विदाई होगी। शाखा सचिव सतीश गुप्ता ने बताया कि प्रत्येक जोड़े को गृहस्थी की शुरुआत में आवश्यक सभी वस्तुएं उपहार स्वरूप दी जाएगी। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने सम्मेलन के पोस्टर का विमोचन किया। जिसमें सम्मेलन की संपूर्ण जानकारी दी गई।

इस अवसर पर प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य नरेंद्र गुप्ता, कोषाध्यक्ष के के विजय, सम्मेलन संयोजक रुपेश शर्मा, सहसंयोजक बनवारी विनय, अंशुमति जोशी, हनुमान प्रसाद गर्ग, श्याम सुंदर शर्मा, गजेंद्र चौरसिया, धीरज गोयल, रजनीश चित्तौड़ा, रेनू शर्मा, जेपी गुप्ता, कपिल मालव, गगनदीप सिंह, इंद्रेश कुमार गर्ग, सीताराम गुप्ता, महेंद्र गुप्ता, महेंद्र विजय, रघुनंदन विजय, राजेंद्र शर्मा, सुनील विजय सहित कई शाखा सदस्य उपस्थित रहे।