30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पहली बार बड़े बदलाव: जेईई मैन की तरह अब बिटसेट की दो सेशन में होगी परीक्षा

जेईई मेन के बाद देश की सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा के रूप में जाने जानी वाली बिटसेट (बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी प्रवेश परीक्षा) का परीक्षा कार्यक्रम सोमवार रात को जारी कर दिया गया। बिट्स के इतिहास में पहली बार ऐसा होने जा रहा है कि परीक्षा दो बार होगी। जबकि पहले एक बार ही परीक्षा होती थी। बिटसेट में इस वर्ष बड़े बदलाव किए गए हैं। इसका नोटिफि केशन जारी कर दिया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 15 Mar 2022, 6:06 PM IST

पहली बार बड़े बदलाव: जेईई मैन की तरह अब बिटसेट की दो सेशन में होगी परीक्षा

पहली बार बड़े बदलाव: जेईई मैन की तरह अब बिटसेट की दो सेशन में होगी परीक्षा

कोटा. जेईई मेन के बाद देश की सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा के रूप में जाने जानी वाली बिटसेट (बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी प्रवेश परीक्षा) का परीक्षा कार्यक्रम सोमवार रात को जारी कर दिया गया। बिट्स के इतिहास में पहली बार ऐसा होने जा रहा है कि परीक्षा दो बार होगी। जबकि पहले एक बार ही परीक्षा होती थी। बिटसेट में इस वर्ष बड़े बदलाव किए गए हैं। इसका नोटिफि केशन जारी कर दिया गया है। साथ ही आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। जेईई मेन की भांति ही इस वर्ष यह परीक्षा दो सेशन में करवाई जा रही है। परीक्षा का पहला सेशन 20 से 26 जून के मध्य व दूसरा सेशन 22 से 26 जुलाई के मध्य आयोजित होगा। विद्यार्थियों को दोनों सेशन में बैठने का अवसर मिलेगा। दोनों सेशन में परीक्षा देने पर उच्चतम बिटसेट स्कोर के आधार पर बिट्स में प्रवेश दिया जाएगा। विद्यार्थी 21 मई तक बिट्स के दोनों परीक्षा सेशन के लिए एक साथ आवेदन कर सकते हैं। विद्यार्थी चाहे तो अभी पहले सेशन के लिए आवेदन कर सकता है और दूसरे सेशन के लिए आवेदन करने का उसे पुन: मौका दिया जाएगा। दोनों सेशन के आवेदन करने के लिए आवेदन शुल्क 5400 रुपए छात्रों व 4400 रुपए छात्राओं के लिए रखा गया है।

यह भी पढ़े: https://www.patrika.com/kota-news/jee-main-exam-will-be-held-from-april-21-to-may-4-7400778/

बदले पैटर्न में होगी परीक्षा
कॅरियर काउंसलिंग एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया कि कि बिट्सेट-2022 के परीक्षा पैटर्न में बड़ा बदलाव किया गया है। इस वर्ष यह परीक्षा 130 सवालों की होगी। इसमें फि जिक्स, कैमेस्ट्री के 30-30 सवाल, मैथ्स के 40 सवाल, इंग्लिश प्रोफि शियंसी के 10 सवाल, लॉजिकल रीजनिंग के 20 सवाल पूछे जाएंगे। प्रत्येक सवाल का सही उत्तर देने पर 3 अंक दिए जाएंगे और गलत उत्तर देने पर 1 नम्बर की ऋ णात्मक मार्किंग रहेगी। पूरा प्रश्न 390 अंकों का होगा। जबकि गत वर्ष तक बिट्स में 150 सवाल पूछे जाते थे और कुल पेपर 450 अंकों का होता था। ऐसे में अब विद्यार्थियों को गत वर्ष के मुकाबले 20 सवाल कम हल करने होंगे। बदले पैटर्न में फि जिक्स, कैमेस्ट्री के 10-10 सवाल, मैथ्स व इंग्लिश प्रोफि शियंसी में 5 सवाल कम किए गए हैं, अपितु लॉजिकल रिजनिंग के 10 प्रश्न बढ़ा दिए हैं। आईआईटी एनआईटी में प्रवेश के लिए इस वर्ष बोर्ड पात्रता को हटा दिया गया है, परन्तु बिट्स पिलानी में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों को 12वीं बोर्ड परीक्षा में फि जिक्स, कैमेस्ट्री, मैथ्स में औसतन 75 प्रतिशत अंकों की बोर्ड पात्रता को पूरा करना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त इन तीनों विषयों में अलग-अलग विद्यार्थियों को न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य है। यह बोर्ड पात्रता सारी कैटेगिरी के लिए समान रूप से लागू होगी।