10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Big Deal In Kota Coaching : कोटा कोचिंग को नई ऊंचाइयां देगा टीचिंग व टेक्नोलॉजी का मिलन

ALLEN Career Institute में 4500 करोड़ का निवेश करेगा बोधि ट्री (Bodhi Tree Systems), बोधि ट्री सिस्टम के निवेश से सबसे बड़ा लाभ स्टूडेंट्स को, देश-विदेश में स्टूडेंट्स के लिए सुलभ हो सकेगी कोटा कोचिंग

3 min read
Google source verification
Big Deal In Kota Coaching : कोटा कोचिंग को नई ऊंचाइयां देगा  टीचिंग व टेक्नोलॉजी का मिलन

Big Deal In Kota Coaching : कोटा कोचिंग को नई ऊंचाइयां देगा  टीचिंग व टेक्नोलॉजी का मिलन

कोटा.

कोचिंग सिटी कोटा के एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट (ALLEN Career Institute ) में बोधि ट्री सिस्टम्स (Bodhi Tree Systems) के 4500 करोड़ ($600 million) के निवेश की घोषणा से देश के शिक्षा के क्षेत्र में बड़े बदलाव की उम्मीद की जा रही है। क्लासरूम कोचिंग के लिए पूरे देश में विख्यात कोटा कोचिंग के अनुभव और एक्सपर्ट फैकल्टीज की गाइडेंस का लाभ अब देश ही नहीं विदेश तक दिया जा सकेगा।

एलन का अनुभव, टीचिंग मैथेडोलॉजी, बेस्ट टीचर्स का पूल, सब्जेक्ट्स पर रिसर्च और कॉम्पीटिटिव एग्जाम्स की तैयारी पर पकड़ का लाभ के साथ बोधि ट्री सिस्टम्स का तकनीकी सहयोग स्टूडेंट्स के लिए वरदान साबित होगा।साइंस प्रतियोगी परीक्षाओं के साथ-साथ अब कॉमर्स और अन्य विषयों की प्रतियोगी परीक्षाओं के स्टूडेंट्स को भी इसका लाभ मिलेगा। कोटा कोचिंग की क्षमता बढ़ने के साथ अब सीमाएं और सफलता की दर में बढ़ोतरी होगी।

ये बोले एलन के निदेशक-

एलन का उद्देश्य स्टूडेंट्स का कॅरियर निर्माण ही रहा है। ऐसे में एलन में निवेश सीधे-सीधे स्टूडेंट्स के कॅरियर निर्माण में सहायक होगा। स्टूडेंट को कम खर्च में गुणवत्तापूर्ण कंटेंट के साथ अनुभवी फैकल्टीज से पढ़ने का मौका मिल सकेगा।

-राजेश माहेश्वरी

संसाधनों का अभाव अब स्टूडेंट की शिक्षा के आड़े नहीं आएगा। कम खर्च में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने का सपना साकार हो सकेगा। स्टूडेंट्स को ऑफलाइन के साथ अब ऑनलाइन एजुकेशन में भी मजबूत विकल्प मिल सकेगा।

-गोविंद माहेश्वरी

एलन का अनुभव, टीचिंग मैथेडोलॉजी, बेस्ट टीचर्स का पूल, सब्जेक्ट्स पर रिसर्च और कॉम्पीटिटिव एग्जाम्स की तैयारी पर पकड़ का लाभ अब और अधिक विस्तृत रूप से देश-दुनिया के सामने होगा।

-नवीन माहेश्वरी

ऑनलाइन और डिजिटल एजुकेशन के माध्यम से एप्रोच बढ़ेगी। बोधि ट्री टीचिंग के साथ टेक्नोलॉजी को लेकर निवेश करेगा, इसके माध्यम से एलन डिजिटल शिक्षा के क्षेत्र में तकनीकी रूप से समृद्ध होगा।

-बृजेश माहेश्वरी

डिजिटल शिक्षा की नींव मजबूत होगी-

तकनीक के साथ शिक्षा के जुड़ाव से मौलिक बदलाव भी आ रहे हैं, लेकिन शिक्षा कैसे प्रदान की जानी चाहिए, यह कैसे प्रभावी हो सकती है, यह भी ज्ञात होना जरूरी है। हम एक रिजल्ट ओरियन्टेड डिजिटल शिक्षा कंपनी बनाने के लिए एलन परिवार के साथ काम करने के लिए उत्साहित हैं।

-जेम्स मर्डोक व उदय शंकर, निवेशकर्ता

यों शुरू हुआ एलन का सफर-

एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट (ALLEN Career Institute ) के संस्थापक निदेशक राजेश माहेश्वरी ने ही सबसे पहले एलन कोचिंग की शुरुआत की। 1986 में मैकेनिकल ब्रांच से पॉलीटेक्निक कर रहे थे। इसी दौरान आस-पास रहने वाले कुछ विद्यार्थी उनसे सवाल समझने आए, उन्हें पढ़ाने का तरीका अच्छा लगा। उसके बाद एक ही छत के नीचे सभी विषयों की कोचिंग शुरू कर संगठित कोचिंग की नींव रखी। बाद में बड़े भाई गोविन्द माहेश्वरी व छोटे भाई बृजेश माहेश्वरी व नवीन माहेश्वरी भी संस्थान से जुड़ गए। एलन को आज चारों भाई मिलकर संचालित कर रहे हैं।

25 लाख स्टूडेंट्स, 10 हजार से अधिक सदस्य-

एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट में वर्तमान में 10 हजार से अधिक सदस्य कार्यरत हैं। एलन में स्थापना से अब तक 25 लाख से अधिक स्टूडेंट्स मार्गदर्शन ले चुके हैं। कोटा के साथ-साथ देश-विदेश के 46 शहरों में 138 अध्ययन केन्द्र हैं।

कोटा को शिक्षा की काशी कहा था प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने

- यह कोटा के सर्वश्रेष्ठ माहौल व एलन की सर्वश्रेष्ठ शिक्षण प्रणाली की वजह से ही है, तभी तो देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी कोटा को शिक्षा की काशी कहा है।

- गत 11 वर्षों में एलन से 17 स्टूडेंट्स ने जेईई व प्री-मेडिकल में आल इंडिया टॉप किया है।

- हाल ही वर्ष 2021 में क्लासरूम छात्र मृदुल अग्रवाल ने आईआईटी-जेईई के इतिहास में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर पूरे देश में टॉप किया।

- 2020 में मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट में एलन के क्लासरूम छात्र शोएब आफताब ने 720 में से 720 अंक प्राप्त कर रिकॉर्ड बनाया।

-----

एलन रिकॉर्ड्स-

- 2014 : लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में एक ही शहर में एक ही संस्थान में सर्वाधिक विद्यार्थियों का रिकॉर्ड

- 2017 : लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में एम्स में सभी टॉप-10 पॉजिशन पर एलन के स्टूडेंट्स का रिकॉर्ड

- 2017 : लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में 15 अगस्त 25 हजार स्टूडेंट्स ने एक साथ एक स्थान पर राष्ट्रगान गाने का रिकॉर्ड।

- 2017 : गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में 12 घंटे में सबसे ज्यादा मोबाइल एप डाउनलोडिंग का रिकॉर्ड

- 2017 : गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में साइंस स्टूडेंट्स का एक साथ एक स्थान पर एकत्रित होने का रिकॉर्ड

- 2018 : गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में सर्वाधिक संख्या में एक साथ राष्ट्रगान गाने का रिकॉर्ड

- 2018 : गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में देश के ज्यादातर राज्यों से विद्यार्थी एक स्थान पर एकत्रित होने का रिकॉर्ड

READ MORE NEWS :

कबाड़ के लिए घर-घर घूमते हैं पिता, बेटा अरविन्द बनेगा डॉक्टर

NEET के Result में कोटा का फिर परचम

Success Story : गुदड़ी का लाल चेतन बनेगा डॉक्टर