
अखिल भारतवर्षीय खण्डेलवाल वैश्य महासभा की महासमिति की राष्ट्रीय बैठक
कोटा. अखिल भारतवर्षीय खण्डेलवाल वैश्य महासभा की महासमिति की राष्ट्रीय बैठक रविवार को यूआईटी के ऑडिटोरियम में हुई। बैठक में समाजहित में कई निर्णय लिए गए। समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने व समाज के विकास पर भी चर्चा की गई।
बैठक में मुख्य वक्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेशचंद्र गुप्ता तुंगा वाले ने कहा कि शादी टूटना आज सबसे बड़ी समस्या बन गई है। छोटी-छोटी बातों में परिवार टूट रहे हैं। यह चिंता का विषय है। परिवारों का विाटन न हो इसके लिए समाज के प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देशभर में जिला स्तर पर अध्यक्ष व महामंत्री एवं 15-16 अन्य पदाधिकारियों की कमेटी बनाई जाएगी, जो दोनों पक्षों के बीच मध्यस्थ्ता कर परिवारिक विवादों को सुलझाएगी।
गांवों में दें बेटिया
उन्होंने कहा कि बेटियों का ब्याह गांवों में भी करें। गांवों में रह रहे समाज के लोगों के लिए विवाह चिंता का विषय है। गांव व कस्बों में भी सभी सुविधाएं है। उन्होंने समाज के उद्योगपतियों से कहा कि वे समाज के युवाओं को रोजगार दें। महिलाओं को राजनीति के क्षेत्र में आगे आने का भी उन्होंने आह्वान किया।
...तो बिना भोजन किए लौटेंगे
शादियों में फिजुलखर्ची पर उन्होंने कहा कि आवश्यकता से अधिक व्यंजन से नुकसान होता है। कमजोर वर्ग भी अपनी इज्जत को देखते हुए कर्ज लेकर बेहतर कार्य करता है, यह गलत है। बैठक में निर्णय लिया कि कोई यदि 16 से अधिक व्यंजन बनाता है तो बिना भोजन किए लौट जाएंगे।
कोटा में बनेगा समाज का हॉस्टल
गुप्ता ने कहा कि देश में जहां भी एज्यूकेशन हब है, वहां समाज होस्टल बनवाएगा। बच्चों को नो लॉस नो प्रोफिट पर कोचिंग छात्रों को हॉस्टल सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक रविदत्त गौड़ रहे। समाज के प्रधानमंत्री नरेश रावत, राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति रामावतार गुप्ता, खण्डेलवाल वैश्य पंचायत के जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार ताम्बी, महामंत्री ओमप्रकाश दुसाद, संयोजक आरसी गुप्ता, स्वागताध्यक्ष देवकीनंदन ताम्बी, सहसंयोजक प्रदीप धामानी समेत अन्य लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे।
Published on:
09 Dec 2019 06:21 pm
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
