
प्रदेश के बेरोजगारों को लेकर आई बड़ी खबर
झालावाड़. प्रदेश में कोरोना महामारी के चलते गड़बडाए बेरोजगारी भत्ते को राज्य सरकार ने टुकड़ों में देने का निर्णय लिया है। प्रदेश में मार्च के बाद बेरोजगारों को भत्ता नहीं दिया था, लेकिन अब बेरोजगारी भत्ता देने के आदेश जारी हुए है। भत्ते की पहली किस्त अगले सप्ताह मिलने के आसार है। झालावाड़ में करीब दो हजार बेरोजगारों को इसका लाभ मिलेगा। हालांकि जिले में बेरोजगारों की संख्या ज्यादा है, लेकिन नई योजना में बेरोजगारों का पंजीयन नहीं होने के कारण उनके आवेदन अभी अधर में लटके रहे हैं। इस वर्ष बजट घोषणा बेरोजगारी भत्ते से जुड़ी योजना में बदलाव कर पुरूष् अभ्यर्थियों को जहां तीन हजार रूपए का बेरोजगारी भत्ता दिया जाता था, उसे बढ़ाकर चार हजार रूप कर दिया गया है। वहीं एसटी-एसटी, महिला दिव्यांग और थर्ड जेंडर को साढ़े तीन हजार रूपए का बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। कोरोना महामारी के चलते जहां बेरोजगारी भत्ते की राशि को बेरोजगारों के खातों में नहीं डाला जा सकता था, वहीं नए पात्र बेरोजगारों का पंजीयन अभी अधर-झूल में लटक रहा है। नए पात्र अभ्यर्थियों को बढ़ी राशि बेरोजगारी भत्ते के रूप में मिलेगी। बेरोजगारों को राज्य सरकार द्वारा प्रशिक्षण करवाने की योजना थी, लेकिन योजना पर कार्य नहीं होने से अभी बात आगे नहीं बढ़ी है। सूत्रों ने बताया कि कोरोना महामारी के चलते इस दिशा में कोई काम नहीं हो पाया है। अब धीरे-धीरे प्रदेश में कोरोना संक्रमण कम हो रहा है। अब इस दिशा में काम किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी मनोज कुमार पाठक ने बताया कि नई गाइड लाइन के आदेश आने के बाद उसके अनुसार बढ़ा भत्ता दिया जाएगा। झालावाड़ जिले में अप्रेल माह का भुगतान कर दिया गया है। कोरोना के कारण थोड़ा लेट हो गए है। जैसे ही अप्रूवल आएगी, मई का भुगतान कर दिया जाएगा।
Published on:
10 Jul 2021 12:40 pm
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
