7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा

कोटा में चल रही अग्निवीर भर्ती को लेकर बड़ी खबर…, धरे गए ‘ मुन्नाभाई ‘

सबसे ज्यादा करौली व पाली जिले के आए फर्जी उम्मीदवारआधार कार्ड और जन्मतिथि के दस्तावेजों में मिल रही हेरफेर

Google source verification

कोटा. शहर में 1 नवम्बर से शुरू हुई सेना भर्ती रैली श्अग्निवीर में श्मुन्नाभाइयों ने घुसपैठ की। सेना अधिकारियों की सतर्कता से दस्तावेजों की जांच प्रक्रिया के दौरान ही धरे गए। 11 दिनों में कुल 47 श्मुन्नाभाइयों्य को पकड़ा गया है। इनमें सबसे अधिक करौली जिले से 10 तथा पाली जिले के 12 उम्मीदवार हैं। सूत्रों के अनुसारए भर्ती प्रकिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवार फर्जी दस्तावेजों को बनवा कर ला रहे हैं। सबसे अधिक आधार कार्ड में हेरफेर की जा रही है। इसके अलावा 10वीं और 12वीं की मार्कशीट में जन्मतिथि बदलकर ला रहे हैं। कम्प्यूटराइज जांच में इनकी पोल खुल रही है। सबसे ज्यादा आधारकार्ड और जन्मतिथि के प्रमाण पत्र फर्जी पकड़े जा रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसारए ये कार्य ई.मित्र पर किए जा रहे हैं। बूंदी जिले के भी दो उम्मीदवार फर्जी दस्तावेजों के साथ पकड़े गए हैं। ऐसे में यहां भी फर्जी दस्तावेज बनाने में ई.मित्र की भूमिका संदेह के घेरे में है। अब तक 35 हजार ने लिया हिस्सा इस भर्ती में कुल 78 हजार 850 उम्मीदवारों को प्रवेश लेना है। एक से लेकर 11 नवम्बर तक लगभग 57010 उम्मीदवार को उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र जारी किए जा चुके हैं। इनमें से लगभग 35 हजार उम्मीदवारों ने भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लिया है। शेष अनुपस्थित रहे हैं। भारी सुरक्षा व्यवस्था सेना भर्ती रैली कोटा में उम्मेद सिंह स्टेडियम में आयोजित की जा रही है। यहां सेना के अलावा शहर पुलिस की पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था है। स्टेडियम के मुख्य गेट से ही उम्मीदवारों को प्रवेश दिया जा रहा है। यह प्रवेश भी देर रात को दिया जाता है और प्रक्रिया में दौड़ तड़के से लेकर सुबह तक चलती है। स्टेडिम के आसपास बेरिकेड लगाकर आमजन का प्रवेश रोक रखा है। किस जिले के कितने आए श्मुन्नाभाई ्य पाली रू 12 करौली रू 10 अजमेर रू 09 सवाईमाधोपुर रू 05 भीलवाड़ा रू 03 टोंक रू 04 चित्तौडगढ़़़ रू 02 बूंदी रू 02