22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बूंदी से कोटा आ रहा परिवार की बाइक ट्रोले में घुसी, मासूम की दर्दनाक मौत

कोटा-लालसोट मेगा हाइवे पर ट्रोले में बाइक घुसने से छह वर्षीय मासूम बालिका की मौत हो गई और उसके पिता व दादी घायल हो गए।
2 min read
Google source verification
Accident

इंद्रगढ़.

कोटा-लालसोट मेगा हाइवे पर शुक्रवार सुबह 10 बजे कस्बे के बड़ तिराहे के निकट ट्रोले में बाइक घुसने से छह वर्षीय मासूम बालिका की मौत हो गई और उसके पिता व दादी घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए कोटा रैफर किया गया।

Read More: रोजाना हो रहे लोग लापता, महिलाओं व बालिकाओं की संख्या अधिक
पुलिस एवं प्रत्यक्षदॢशयों के अनुसार करवर निवासी त्रिलोक कुशवाह (25), अपनी मां मनभर बाई (55) व पुत्री कुमारी लक्ष्मी (6) को बाइक पर बिठाकर कोटा के लिए रवाना हुआ था। इंद्र्रगढ़ कस्बे में मेगा हाइवे पर बड़ तिराहे के समीप लाखेरी की ओर से आए एक ट्रोले में बाइक घुस गई, जिससे कुमारी लक्ष्मी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और पिता त्रिलोक व दादी मनभर गंभीर घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को राजकीय सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उपचार के बाद दोनों को कोटा रैफर कर दिया। पुलिस ने ट्रोले को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया।
Read More: मास्टर प्लान की उड़ रही धज्जिया कही बने तबेले तो कहीं चबूतरे

इधर, बस से नीचे उतरते ही किसान को कुचल दिया

देईखेड़ा. कस्बे में निजी बस चालक की लापरवाही से एक किसान की जान चली गई।
थाना प्रभारी हरिराम जाट ने बताया कि डडवाड़ा निवासी रामदेव बैरवा शुक्रवार शाम छह बजे देवनारायण बाग के समीप संचालित गेहंू के सरकारी खरीद केंद्र पर गेहूं के ढेर की रखवाली के लिए आया था। जब वह बस से उतरने लगा तो चालक ने बस चला दी, जिससे रामदेव असंतुलित होकर नीचे गिर गया और बस की चपेट में आ गया। सिर बुरी तरह कुचल जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Read More: लिफ्ट परियोजना लाओ, तभी गांव में आओ
चालक बस को भगा कर ले गया। सूचना पर पुलिस ने नाकाबंदी कर बस को पकड़ लिया। थानाधिकारी ने बताया कि मृतक लाखेरी से तारीख पेशी साध कर गेहूं की रखवाली के लिए बस से आया था और हादसे का शिकार हो गया। पुलिस ने अस्पताल में पोस्टमॉर्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया।