6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा

तेज रफ्तार एम्बुलेंस ने बाइक सवार परिवार को मारी टक्कर, पति-पत्नी की मौत

गुमानपुरा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। छावनी फ्लाईओवर पर एक एम्बुलेंस डिवाइडर से टकराकर दूसरी दिशा में फ्लाईओवर की दीवार पर जा चढ़ी।

Google source verification

राजस्थान के कोटा के गुमानपुरा थाना क्षेत्र के फ्लाई ओवर पर गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। कोटड़ी की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही एम्बुलेंस डिवाइडर से टकराकर दूसरी दिशा में बाइक पर सवार एक परिवार को रौंदते हुए फ्लाईओवर की दीवार पर जा चढ़ी।

इस हादसे में बाइक पर दो महिला व एक बच्ची फ्लाई ओवर से नीचे गिरकर गंभीर घायल हो गई। जबकि बाइक सवार व्यक्ति व एम्बुलेंस चालक भी गंभीर घायल हो गए। हादसे में बाइक सवार व्यक्ति व उसकी पत्नी की उपचार के दौरान मौत हो गई। घायल बच्ची, उसकी दादी व एम्बुलेंस चालक का उपचार चल रह है।

‘मैरे सामने फ्लाई ओवर से गिरे महिलाएं व बच्ची’
प्रत्यक्षदर्शी सुरेश देवनानी ने बताया कि वह सुआलाल कचौरी वाले के आगे फ्लाई ओवर की गली में थे। इसी दौरान फ्लाई ओवर से दो महिलाएं और बच्ची नीचे गिरे। उन्होंने फ्लाईओवर पर देखा कि एम्बूलेंस आधी दीवार पर लटकी हुई थी।

उन्होंने और आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल बच्चे व महिलाओं को उठाया और एमबीएस अस्पताल लेकर गए। देवनानी ने बताया कि एम्बुलेंस चालक कोटड़ी की तरफ से एरोड्राम की ओर से जा रहा था। एम्बुलेंस असंतुलित होकर फ्लाईओवर की दूसरी तरफ आकर दीवार से टकरा गई।