3 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नमाना रोड ओवरब्रिज के पास से बाइक चोरी

कोटा

image

Newsdesk

Aug 03, 2026

Rajasthan

वारदात सीसीटीवी में कैद
तालेड़ा. नमाना रोड स्थित ओवरब्रिज के पास शनिवार शाम करीब 6 बजे बाइक चोरी की वारदात सामने आई है। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी हुई है।थाना क्षेत्र के कोथ्या गांव निवासी मोतीलाल मीणा ने बताया कि वह नमाना रोड स्थित एक परचून की दुकान पर राशन लेने गया था। उसने अपनी बाइक दुकान के बाहर सड़क किनारे खड़ी की और सामान लेने अंदर चला गया। इसी दौरान कुछ ही मिनटों में अज्ञात व्यक्ति बाइक चोरी कर मौके से फरार हो गया।घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित ने तालेड़ा थाने पहुंचकर अज्ञात चोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई।