
कोटा पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर बदमाश
कोटा. कैथूपीपोल थाना क्षेत्र में घर से बाहर खड़ी बाइक चुराने वाले शातिर बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कैथूनीपोल थानाधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि कैथूनीपोल निवासी मनीष सोनी ने थाने में रिपोर्ट दी थी कि उसकी बाइक घर के बाहर खड़ी थी, जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान किया।
टीम गठित कर घटना स्थल के आसपास सीसीटीवी फुटेज खंगाले। मुखबिरों व पूर्व के चालानशुदा अपराधियों से पूछताछ की। बाइक चोरी करने वालों पर निगरानी रखी गई। शक के आधार पर आदतन चोर छावनी निवासी शिवशंकर उर्फ कालू (30) से पूछताछ की गई। कड़ाई से पूछताछ में उसने बाइक चुराना कबूल लिया। कालू को 6 अगस्त को गिरफ्तार कर चोरी की बाइक भी बरामद कर ली। आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया। थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी शातिर बदमाश है।
इसके खिलाफ 14 मामले थानों में दर्ज हैं। अकेले गुमानपुरा थाने में ही आरोपी के खिलाफ १२ मामले तथा एक बोरखेड़ा थाने में दर्ज है।
Published on:
07 Aug 2021 07:31 pm
