4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान चुनाव में दो सीटें जीत भाजपा की मनी दिवाली

राजस्थान भाजपा के लिए दिवाली खुशियों की सौगात लेकर आई। कोटा में हुए चुनावों में दो सीटें जीतने से भाजपा नेताओं के चेहरों पर रौनक लौट आई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Vineet Kumar Singh

•

Updated: 19 Oct 2017, 1:21 PM IST

BJP, BJP Rajasthan, Election in Rajasthan, BJP win Rajasthan Election, Land Development Bank Election, Rajasthan Patrika, Kota Patrika

BJP Candidate Win Land Development Bank Election

जीएसटी और नोटबंदी के बाद से उड़ी भाजपा नेताओं के चेहरे की रौनक दिवाली पर लौट आई। कोटा सहकारी भूमि विकास बैंक के चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव जीतकर राजस्थान भाजपा को दिवाली का तोहफा दे दिया। दोनों पदों पर भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित किया गया है। जिससे पूरी पार्टी में खुशी की लहर दौड़ गई है। इससे पहले संचालकों के पदों पर हुए चुनावों में भी भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की थी।

Read More: दिवाली पर जीएसटी और नोटबंदी हुई बेअसर, कोटा में हुआ 600 करोड़ का कारोबार

राजस्थान भाजपा में दौड़ी खुशी की लहर

कोटा सहकारी भूमि विकास बैंक के चुनाव के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर हुए चुनाव में भाजपा समर्थित दोनों प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए। इनमें अध्यक्ष पद पर भाजपा नेता दयाराम गुंजल और उपाध्यक्ष पद पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी दिलीप गर्ग को निर्विरोध निर्वाचित किया गया। दिवाली पर मिली इस जीत से राजस्थान भाजपा में खुशियों की लहर दौड़ गई। भाजपा नेताओं में जीत से ज्यादा खुशी इस बात की थी कि दोनों पदों पर खड़े हुए प्रत्याशियों के विरोध में विपक्ष चुनाव लड़ना तो दूर अपना प्रत्याशी तक नहीं उतार सका।

Read More: व्यापारियों को दिवाली पर दो नंबर का माल खपाने की सरकार ने ऐसे दी छूट

भाजपा का रहा दबदबा

मुख्य निर्वाचन अधिकारी (संयुक्त रजिस्ट्रार) वीके वर्मा ने बताया कि एक माह पूर्व कोटा सहकारी भूमि विकास बैंक के 49 निर्वाचन क्षेत्रों से 59 साधारण निकाय के प्रतिनिधि चुने गए थे। इनमें से ही बैंक के 12 संचालक चुनने थे। इनमें महिला वर्ग के दो, एससी के एक संचालक का पद अभी रिक्त है। वहीं एसटी वर्ग से गुलाब सिंह मीणा पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। इन संचालकों ने भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव किया। दिवाली के मौके पर हुए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के इस चुनाव में सिर्फ भाजपा समर्थित प्रत्याशी दयाराम गुंजल और दिलीप गर्ग ने ही पर्चा दाखिल किया। आखिरकार जब विपक्ष का कोई दावेदार मैदान में नहीं उतरा तो उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया।

Read More: रेप के मामले में गिरफ्तार जैन मुनि शांति सागर कोटा में ठेले पर बेचता था चाय

धनतेरस पर भी मिली जीत की खुशी

भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव से पहले धनतेरस के दिन बैंक संचालकों के सामान्य वर्ग के बाकी बचे 8 पदों पर भी चुनाव हुआ। जिसमें 15 प्रत्याशी मैदान में थे। इनमें से ओमप्रकाश, गोबरीलाल, दयाराम, दिलीप कुमार , नकुल, नाथूलाल, नेमीचंद, सूरजमल व चैनसिंह राठौड़ संचालक का चुनाव जीतने में सफल रहे। बुधवार सुबह नौ बजे अध्यक्ष पद के लिए दयाराम गुंजल व उपााध्यक्ष के लिए दिलीप गर्ग ने नामांकन भरे। दोनों प्रत्याशियों के नामांकन वैध पाए जाने पर लिखित में लेने के बाद निर्विरोध निर्वाचित कर दिया गया।