पूर्व सांसद और कोटा पूर्व राजपरिवार के सदस्य इज्यराज सिंह ने कहा, पद्मावती फिल्म को लेकर राजपूत समाज की भावनाओं का सम्मान किया जाए। फिल्म में ऐसे दृश्य दिखाए गए हैं कि समाज की भावनाएं आहत हैं। आपत्तिजनक दृश्य तत्काल हटाए जाएं, अन्यथा फिल्म रिलीज न हो। पूर्व मंत्री शांति धारीवाल ने कहा, फि ल्म डॉयरेक्टर हो या कोई संस्था, इतिहास से छेड़छाड़ गैरकानूनी और अनैतिक कृत्य है। हर दिन फिल्म को लेकर कानून-व्यवस्था बिगड़ रही, फि र क्यों सरकार चुप है।