27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा

भारत जोड़ो यात्रा की एन्ट्री से पहले घूमेगा भाजपा का जनाक्रोश रथ

जन आक्रोश यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने पहुंची भाजपा सांसद जसकौर मीणा ने बताया कि 1 दिसंबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जयपुर से 51 रथ को रवाना करेंगे, जो 2 दिसंबर को जिला मुख्यालय पर पहुंचेंगे। 4 दिसंबर को जनआक्रोश रैली सभी विधानसभा क्षेत्र में घूमेंगी।

Google source verification

कोटा

image

Deepak Sharma

Nov 28, 2022

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के ऐनवक्त पहले हाड़ौती में भाजपा का जनाक्रोश रथ घूमेगा। जनाक्रोश रैली के माध्यम से गहलोत सरकार को घेरा जाएगा। भाजपा के यह रथ 2 दिसम्बर को जिला मुख्यालय पर पहुंच जाएंगे।
जन आक्रोश यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने पहुंची भाजपा सांसद जसकौर मीणा ने बताया कि 1 दिसंबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जयपुर से 51 रथ को रवाना करेंगे, जो 2 दिसंबर को जिला मुख्यालय पर पहुंचेंगे। 4 दिसंबर को जनआक्रोश रैली सभी विधानसभा क्षेत्र में घूमेंगी। 14 दिसम्बर तक इनके माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता 2 करोड़ लोगों के पास पहुंचेंगे। नुक्कड़ सभा होगी। रथ में एक शिकायत पेटी रहेगी। सरकार से कोई शिकायत है तो वह लिखकर दे सकेंगे। सभी परिवेदना को लेकर घोषणा पत्र तक लेकर जाएंगे।

यात्रा के लिए हाइवे बंद करना अनुचित
सांसद जसकौर ने यात्रा के चलते नेशनल हाईवे 52 पर आवागमन बंद करने पर विरोध जताया है। सात दिन से हाइवे बंद रहने से जनता परेशानी होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारी सरकार के दबाव में हाइवे बंद कर रहे हैं। जिस रूट से राहुल गांधी जाएंगे, वहां की दुकानें भी प्रशासन बंद करवाने की बात कर रहा है, यह जनता के साथ कुठाराघात है। सुरक्षा के लिहाज से 2 से 4 घंटे हाइवे बंद करने में आपत्ति नहीं, लेकिन लगातार सप्ताह भर तक बंद करें तो गलत है। यात्रा के नाम पर राजस्थान के धन का दुरुपयोग किया जा रहा है।


कांग्रेस की गुटबाजी पर तंज

सांसद ने कहा कि राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा से पहले कांग्रेस जोड़ो यात्रा निकालनी चाहिए थी। राहुल अपना घर ही नहीं संभाल पा रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री गहलोत और पायलट विवाद पर भी तंज कसा।

पोस्टर का विमोचन किया
सांसद ने भाजपा शहर जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी, देहात अध्यक्ष मुकुट नागर, शहर यात्रा संयोजक जगदीश जिंदल, ग्रामीण यात्रा संयोजक हीरेन्द्र शर्मा, पीपल्दा के प्रभारी लोकेन्द्रसिंह राजावत, लक्ष्मण खींची, डा एलएन शर्मा के साथ जन आक्रोश यात्रा पोस्टर का विमाेचन किया।