14 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा जिलाध्यक्ष व अन्य खिलाफ राजकार्य में बाधा का मामला दर्ज

ग्राम पंचायतों में टेंडर में धांधली के विरोध में किया था धरना

less than 1 minute read
Google source verification
भाजपा जिलाध्यक्ष व अन्य खिलाफ राजकार्य में बाधा का मामला दर्ज

भाजपा जिलाध्यक्ष व अन्य खिलाफ राजकार्य में बाधा का मामला दर्ज

कोटा, सांगोद. सांगोद पंचायत समिति कार्यालय में धरना देने एवं तालाबंदी करने के मामले में सांगोद पुलिस ने भाजपा के देहात जिलाध्यक्ष मुकुट बिहारी नागर समेत कई अन्य लोगों के खिलाफ राजकार्य में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

उल्लेखनीय है कि गुरुवार को क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में वार्षिक टेंडर प्रक्रिया के अंतिम दिन कई पंचायतों में टेंडर कॉपी नहीं लेने का आरोप लगाते हुए भाजपा के देहात जिलाध्यक्ष मुकुट नागर के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंचायत समिति कार्यालय पहुंचकर हंगामा कर दिया। कार्यकर्ताओं ने खंड विकास अधिकारी के कार्यालय में मौजूद नहीं मिलने पर ताला लगाकर धरना देकर बैठ गए। बाद में खंड विकास अधिकारी के पहुंचने पर उन्हें भी ताले में बंद कर दिया। धरने के बाद खंड विकास अधिकारी द्वारा क्षेत्र की 4 ग्राम पंचायतों के ग्राम विकास अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने धरना समाप्त किया। इस मामले में सांगोद पंचायत समिति के अधिकारियों ने पुलिस थाने में राजकार्य में बाधा पहुंचाने की शिकायत दर्ज करवाई थी। थानाधिकारी बजरंग लाल मीणा ने बताया कि मामले में भाजपा के देहात जिलाध्यक्ष मुकुट नागर, जिला उपाध्यक्ष देवकीनंदन राठौर समेत अन्य कई लोगों के खिलाफ राजकार्य में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

--

मुकदमों से डरेंगे नहीं : नागर

उधर देहात अध्यक्ष मुकुट नागर ने कहा कि विकास अधिकारी ने राजनीति दबाव और द्वेश्ता से मुकदमा दर्ज करवाया है। मुकदमों से डरेंगे नहीं, जनहित और जनता की समस्याएं उठाते रहेंगे। टेंडर में हो रहे भ्रष्टाचार को रोकने के लिए धरना दिया था, इसमें गलत क्या था। मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

बड़ी खबरें

View All

कोटा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग