
कांग्रेस पर बरसे दिलावर, बोले देश की माटी से इन्हें लगाव नहीं
कोटा. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं विधायक मदन दिलावर ने कांग्रेस पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी की स्थापना ही विदेशियों के हाथों हुई थी। इसलिए इस देश की माटी के प्रति कांग्रेस पार्टी की मुखिया सहित पूरी पार्टी का बिल्कुल भी लगाव नहीं है। यह पार्टी तो इस देश को खण्ड-खण्ड होता देखना चाहती है। जब-जब भी समय आया इस पार्टी ने गद्दारी कर देश को बांटने की पूरी कोशिश की है। दिलावर ने कहा, देश चीन भी कांग्रेस पार्टी की शह पर हमारी सीमाओं के साथ छेड़छाड़ का प्रयास कर रहा है। वहीं दिलावर ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि एसओजी ने जांच से कदम पीछे ले लिए हैं। गहलोत को अब कहे अनुसार इस्तीफा देना चाहिए।
सेवा कार्यों को दें प्राथमिकता
कोटा. देहात कार्यकर्ताओं की ओर से कोरोना संकट में जनता की सेवा में किए गए कार्यों की तैयार की गई ई-बुक का शनिवार को विमोचन किया गया।
देहात के विमोचन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा ने वर्चुअल माध्यम से कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। उन्होंने सेवा कार्यों पर जोर देते हुए कहा, भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए राजनीति बाद में है, पहले सेवा कार्य है। कोरोना संकट में यह बात कार्यकर्ताओं ने साबित कर दी है। जिलाध्यक्ष मुकुट नागर ने बताया कि कोटा देहात में करीब 2.25 लाख भोजन के पैकेट व 50 हजार सूखे राशन के पैकेट बांटे। साथ ही 18 लाख रुपए कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रधानमंत्री सहायता कोष में भिजवाए गए। इस मौके पर जिला महामंत्री नारायण गोयल, जिला उपाध्यक्ष गायत्री शर्मा आदि मौजूद थे।
Published on:
08 Aug 2020 11:24 pm
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
