11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मोदी तेरे राज में…नोटबंदी, जीएसटी फेल हो गई, केंद्रीय मंत्री के सामने भाजपा कार्यकर्ता ने किया व्यंगात्मक काव्य पाठ

सकपका गए नेता, कार्यकर्ता को बैठक से निकाला, प्रदेश संगठन महामंत्री व केन्द्रीय मंत्री को दिखाया जमीनी आईना
2 min read
Google source verification
kota news

मोदी तेरे राज में...नोटबंदी, जीएसटी फेल हो गई, केंद्रीय मंत्री के सामने भाजपा नेता ने किया व्यंगात्मक काव्य पाठ

कोटा. भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर और केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत ने बुधवार को चम्बल औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक होटल में जिले के चुनिंदा पदाधिकारियों की बैठक लेकर सरकार और संगठन की जमीनी हकीकत जानी। इस दौरान एक कार्यकर्ता ने ऐसा आईना दिखाया कि बैठक में मौजूद वरिष्ठ नेता सकपका गए।

शेखावत पदाधिकारियों से फीडबैक ले रहे थे। इसी दौरान श्याम शर्मा नाम के कार्यकर्ता ने अचानक खड़ा होकर कविता पाठ शुरू कर दिया। उसने मोदी...वसुंधरा तेरे राज में बर्बाद हो गए..., नोटबंदी, जीएसटी, फेल हो गई महंगाई बढ़ गई...,पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू गए... कविता सुनाई। यह सुनते ही बैठक में सन्नाटा छा गया। बमुश्किल दो-तीन पंक्तियां ही पढ़ी थी कि उसे रोक दिया गया। उसने वरिष्ठ नेताओं से इसका जवाब मांगा तो, उसका नाम पूछा, बैठक में कैसे आ गए, यह पूछा तो वह बोला की मैं भाजपा कार्यकर्ता हूं, आपको हकीकत बताने आया हूं। इसके बाद उसे बैठक से बाहर कर दिया गया।

फीका रहा उद्घाटन, गुस्साई मेला समिति ने आयुक्त को घेरा, हंगामे को देख अधिकारी लौटे

विधायक काम नहीं करवा पाए

एक पदाधिकारी ने कहा कि पौने पांच साल में जब भी जनता की समस्या लेकर विधायकों के पास गए तो वे भी काम नहीं करवा पाए। सुनवाई नहीं होने से कार्यकर्ताओं में हताशा है।


संगठन के कामकाज से संतुष्ट नहीं दिखे
चन्द्रशेखर ने शक्ति केन्द्रों और बूथ प्रबंधन की जानकारी ली। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के कोटा प्रवास के दौरान दिए गए 23 सूत्री कार्यक्रमों की प्रगति जानी तो मंडल अध्यक्ष और शक्ति केन्द्रों के प्रभारी बगले झांकने लगे। चन्द्रशेखर ने मंडल अध्यक्षों से अपने-अपने क्षेत्र के पांच कमजोर बूथों की जानकारी ली तो ज्यादातर जवाब नहीं दे पाए। उन्होंने बूथ केन्द्र प्रभारियों से पूछा कि आपके क्षेत्र में कितने लोगों के पास स्मार्टफोन है और कितने लोगों के पास बाइक, इसकी जानकारी भी नहीं दे पाए।

'गृहमंत्री के कार्यक्रम में चोरी हो जाए, इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या है'

विधायकों से बंद कमरे में चर्चा

बैठक के बाद दोनों पदाधिकारियों ने जिले के विधायकों से अलग-अलग बात की। करीब आधे घंटे तक चली बैठक में चुनाव से लेकर कार्यकर्ताओं से मिले फीडबैक पर चर्चा हुई।