7 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गोवर्धन पर हुई महाभारत, जमकर चली तलवारें, कुल्हाड़ी और गंडासे, गांव में दहशत

बूंदी के मेंडकपुरा गांव में शुक्रवार दोपहर को खेत के रास्ते को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया।
2 min read
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Oct 20, 2017

bloody conflict

खेत के रास्ते को लेकर हुए खूनी संघर्ष में घायल हुए लोगों का इलाज करते चिकित्सक।

देई. बूंदी जिले के देई थाना क्षेत्र के मेंडकपुरा गांव में शुक्रवार दोपहर को खेत के रास्ते को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में झगड़ा हो गया, जो थोड़ी देर में खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। हमले में दो महिला सहित 11 जने घायल हो गए। जिन्हें देई अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद एक पक्ष के 3 तथा दूसरे पक्ष के 4 घायलों को कोटा रैफर किया गया।

Read More: Diwali Special: अगर दीपावली को यह जानवर दिखे तो समझ लीजिए आपके घर आने वाली है मां लक्ष्मी


जानकारी के अनुसार मेंडकपुरा में खेत के रास्ते में बाड़ को लेकर एक ही परिवार के दोनों पक्षों के लोग झगड़ पड़े। देखते ही देखते झगड़ा खूनी संघर्ष में बदल गया। इसके बाद दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर कुल्हाड़ी, लाठियां, गंडासे व पत्थरों से हमला कर दिया। इसमें एक पक्ष की दो महिलाओं सहित 7 व दूसरे पक्ष के 4 लोग घायल हो गए। जिन्हें ग्रामीणों ने देई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।
पुलिस ने बताया कि अभी मामले में किसी भी पक्ष की ओर से रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई गई है।

Read More: दीपावली की खरीदारी के लिए बाजारों में पैर रखने तक की नहीं मिली जगह...देखिए तस्वीरें


यह हुए घायल

हमले में एक पक्ष के पप्पूलाल गुर्जर, श्योजी, रामनिवास, रमेश, राम होशियार, कन्हैया लाल, देवबाई, खानी बाई तथा दूसरे पक्ष के बंटी, भवानी शंकर, देवलाल व शंकर घायल हो गए। इनमें से एक पक्ष के श्योजी लाल, रामनिवास व रमेश सहित दूसरे पक्ष के चारों जनों को गंभीर अवस्था में कोटा रैफर किया गया है।

Read More: OMG: खून की प्यासी हैं यह सड़कें, हर महीने इतने लोगों का बहता है खून, जानकर आपका भी दिल दहल जाएगा