2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा
देश के किसी भी कोने से क्यूआर कोड से करवा सकेंगे ऑक्सीजोन की बुकिंग
Play video

देश के किसी भी कोने से क्यूआर कोड से करवा सकेंगे ऑक्सीजोन की बुकिंग

कोटा. शैक्षणिक नगरी में दुनिया के सबसे आधुनिक पार्क में से एक सिटी पार्क (ऑक्सीजोन) को देखने के लिए लोग देश के किसी भी कोने में बैठकर क्यूआर कोड से ऑनलाइन बुकिंग करवा सकेंगे। इसके अलावा वेबसाइट से भी इसकी बुकिंग की जा सकेगी।

Google source verification

कोटा

image

Mukesh Sharma

May 29, 2023

कोटा. शैक्षणिक नगरी में दुनिया के सबसे आधुनिक पार्क में से एक सिटी पार्क (ऑक्सीजोन) को देखने के लिए लोग देश के किसी भी कोने में बैठकर क्यूआर कोड से ऑनलाइन बुकिंग करवा सकेंगे। इसके अलावा वेबसाइट से भी इसकी बुकिंग की जा सकेगी। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इसके उद्घाटन के साथ ही इसकी बुकिंग भी शुरू कर दी जाएगी।

ऑक्सीजोन में कुल 41 मोन्यूमेंट्स व अन्य दर्शनीय वस्तुएं है। इसमें से 40 मोन्यूमेंट्स का काम पूरा हो चुका है। इसमें आर्ट हिल का काम अंतिम चरण में है। यहां कई मोन्यूमेंट्स ऐसे है, जो केवल पूरे देश में केवल ऑक्सीजन में ही नजर आएंगे। यहां घूमने आने के बाद लोगों को सुबह से शाम तक बाहर जाने की जरूरत महसूस नहीं होगी। यहीं नहीं यहां बच्चों से लेकर बुजुर्गों और युवाओं से लेकर स्टूडेंट्स के लिए अलग-अलग सुविधाएं व मोन्यूमेंट्स विकसित किए गए है।

ये मोन्यूमेंट्स आएंगे नजर -ऑक्सीजोन में फ्लावर स्ट्रीट, नॉलेज ऑफ फ्रीडम रोटरी, एन्टरेंस गेट वन, टू एंड थ्री, ऑक्सीजोन लोगो, स्टार प्लाजा, पार्किंग, बॉटनीकल गार्डन, मेन एंड नेचर रोटरी, फूड एरिना, म्यूजिकल फाउंटेन, 12 सौ मीटर की केनाल, ऑर्ट ऑफ हिल रोटरी, ग्लास टॉवर व्यू प्वांइट, किड़्स प्ले एरिया, ओपन जिम, सीनियर सिटीजन गार्डन, फ्लॉवर फाउंटेन प्लाजा, ट्राई जंक्शन प्लाजा, कॉइनेटिक टॉवर, शृब गार्डन, लीशर ट्रेल, वाई-फाई साइबर कैफे, डक पोंड, कासकेडिंग वाटर, ग्लास ग्रीन हाउस, इटर्नल गार्डन, रिवर्स पिरामिड, सांइस गार्डन, क्रीसेंट प्लाजा, मयूर पार्क, बर्ड एवियरी, आर्ट गैलरी, नर्सरीज, ओपन थियेटर और एमिनिटीज का निर्माण किया गया है। इसके अलावा आर्ट ऑफ हिल का काम अंतिम चरण में है।

यूआईटी विशेषाधिकारी आरडी मीणा ने बताया कि ऑक्सीजोन की बुकिंग लोग देश के किसी भी कोने में बैठकर क्यूआर कोड व ऑनलाइन वेबसाइट से करवा सकेंगे। अधिशासी अभियंता रविन्द्र माथुर ने बताया कि ऑक्सीजोन का काम पूरा हो चुका है। आर्ट हिल का काम अंतिम चरण में है, जिसे शीघ्र ही पूरा कर लिया जाएगा।

फैक्ट फाइल -71 एकड में फैला है ऑक्सीजोन

120 करोड़ रुपए लागत8 किलोमीटर एरिया में देगा ऑक्सीजन

2 लाख पेड़-पौधे ऑक्सीजोन में72 फीसदी क्षेत्र में हरियाली

5 किलोमीटर का वाकिंग ट्रेक24 घंटे जलापूर्ति व्यवस्था

12 सौ मीटर लंबी नहर85 फीसदी हवा में झूलती अंडाकार एवियरी में

10 प्रकार के झूले12 फीसदी हिस्से में मोन्यूमेंट्स व निर्माण