15 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तनाव, भय और नकारात्मक विचारों से मुक्त होना जरूरी

कोटा

image

Newsdesk

Aug 15, 2026

Rajasthan

एक शाम देश के नाम’ कार्यक्रम

केशवरायपाटन. ब्रह्मा कुमारीज़ के तत्वावधान में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गुरुवार रात को देशभक्ति और आध्यात्मिकता से ओत-प्रोत एक शाम देश के नाम” कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में देशप्रेम के साथ-साथ मनुष्य को आंतरिक बंधनों से मुक्त होकर सच्ची स्वतंत्रता का अनुभव करने का सुंदर संदेश दिया गया। कार्यक्रम में संबोधित करते हुए ब्रह्माकुमारी मीनाक्षी बहन ने स्वतंत्रता के वास्तविक अर्थ पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आज मनुष्य बाहरी रूप से तो स्वतंत्र है, लेकिन कई बार काम, क्रोध, लोभ, मोह, अहंकार, ईर्ष्या, तनाव, भय और नकारात्मक विचारों के बंधन में स्वयं को जकड़ा हुआ अनुभव करता है। मीनाक्षी बहन ने बताया कि परमात्मा हमें राजयोग मेडिटेशन के माध्यम से मन को शक्तिशाली और सकारात्मक बनाने की सहज विधि सिखाते हैं। जब हम स्वयं को एक शांत, पवित्र और शक्तिशाली आत्मा समझकर अपने मन-बुद्धि का संबंध परमपिता परमात्मा से जोड़ते हैं, तब हमें आंतरिक शक्ति, शांति और सकारात्मक ऊर्जा की अनुभूति होने लगती है। परमात्मा से प्राप्त यही शक्ति हमें अपनी कमजोरियों और नकारात्मक संस्कारों पर विजय प्राप्त करने में सहायता करती है। उन्होंने कहा कि देश को सशक्त बनाने के लिए पहले प्रत्येक नागरिक को स्वयं को सशक्त बनाना होगा। जब व्यक्ति का मन शांत होगा, विचार श्रेष्ठ होंगे और कर्म सकारात्मक होंगे, तभी परिवार में प्रेम, समाज में सद्भाव और राष्ट्र में एकता एवं शांति स्थापित हो सकेगी। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति से जुड़ी विभिन्न प्रस्तुतियों ने वातावरण को राष्ट्रप्रेम से भर दिया। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण भारत माता की सुंदर एवं मनमोहक झांकी रही। इस अवसर पर देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों और अमर शहीदों को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया। साथ ही यह संकल्प लिया कि हम अपने जीवन से नकारात्मकता, व्यसन, क्रोध और आपसी वैमनस्य को समाप्त कर प्रेम, शांति, भाईचारा, सद्भाव और मानवीय मूल्यों से परिपूर्ण श्रेष्ठ भारत के निर्माण में अपना योगदान देंगे।