scriptBribe Case : ACB caught lady police officer red-handed, sent to jail | Bribe Case : रिश्वत की भूख दिल्ली से कोटा खींच लाई, परिवादी के घर तक पहुंच गई महिला एएसआई | Patrika News

Bribe Case : रिश्वत की भूख दिल्ली से कोटा खींच लाई, परिवादी के घर तक पहुंच गई महिला एएसआई

locationकोटाPublished: May 26, 2023 09:46:18 pm

Submitted by:

Deepak Sharma

Bribe Case : दिल्ली के मानसरोवर थाने की महिला एएसआई रेखा सिंह को रिश्वत के रुपयोंं की इतनी भूख थी कि वह दिल्ली से कोटा परिवादी के घर तक पहुंच गई। वहां रुपयों का सेटलमेंट तो कर लिया, लेकिन रिश्वत नहीं ली। कोटा स्टेशन पर पहुंच कर ट्रेन में बैठ गई। ट्रेन जैसे ही चली, उसने परिवादी से 20 हजार रुपए ले लिए। इसी दौरान एसीबी टीम भी ट्रेन में चढ़ गई और उसे रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।

bribe.jpg
Bribe Case : दिल्ली के मानसरोवर थाने की महिला एएसआई रेखा सिंह को रिश्वत के रुपयोंं की इतनी भूख थी कि वह दिल्ली से कोटा परिवादी के घर तक पहुंच गई। वहां रुपयों का सेटलमेंट तो कर लिया, लेकिन रिश्वत नहीं ली। कोटा स्टेशन पर पहुंच कर ट्रेन में बैठ गई। ट्रेन जैसे ही चली, उसने परिवादी से 20 हजार रुपए ले लिए। इसी दौरान एसीबी टीम भी ट्रेन में चढ़ गई और उसे रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। टीम ने गुडला जंक्शन पर आरोपी रेखा सिंह को उतारा और उसके पास से बीस हजार रुपए रिश्वत राशि बरामद की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय स्वर्णकार ने बताया कि आरोपी एएसआई रेखा सिंह को शुक्रवार को एसीबी कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.