Crime: शहर में बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद है कि दिनदहाड़े वारदात करने से भी नहीं हिचकते। ऐसा ही मामला शनिवार को सामने आया जहां एक बैंक मैनेजर को सडक़ पर गाड़ी खड़ी कर अस्पताल में भर्ती मरीज से मिलने जाना भारी पड़ गया। अज्ञात बदमाशों ने कार का शीशा तोडकऱ कार में रखे बैग को पार कर लिया। बैंक मैनेजर वापास आया तो घटना का पता चला।
यह भी पढ़ें : आईआईटी की तैयारी कर रहे कोचिंग छात्र ने की आत्महत्या
पीडि़त झालावाड़ जिले के खानपुर क्षेत्र के सारोला गांव निवासी हॉल कोटक महिंद्रा बैंक खानपुर में डिप्टी मैनेजर निखिलेश गौतम पत्नी के साथ शनिवार दोपहर 1 बजे झालावाड़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती रिश्तेदार से मिलने आया था। कार को कॉमर्स कॉलेज रोड पर खड़ी कर रिश्तेदार से अस्पताल में मिलने चला गया। वापस आया तो कार का पीछे की सीट का एक शीशा टूटा पड़ा मिला और कार में रखा बैग गायब मिला। बैग में करीब 7 हजार रुपए नगदी सहित कुछ कागजात रखे हुए थे। पीडि़त ने घटना की रिपोर्ट जवाहरनगर थाने में दी है। इधर, थानाधिकारी वासुदेव ने बताया कि घटना हुई है। आरोपियों की तलाश कर रहे हैं।