
भाई गांव में, जबकि उसकी पत्नी कोटा में रहना चाहती थी...हरकतों से था परेशान
कोटा. अनन्तपुरा थाना पुलिस ने पत्नी की चाकू से गला रेत कर हत्या करने के बाद आत्महत्या करने वाले पति कैलाश मौग्या के शव का पोस्टमार्टम गुरुवार को करवा कर परिजनों को सौंप दिया। मामले में मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की है।
मध्यप्रदेश हाल मऊ हाल प्रेम नगर द्वितीय निवासी कैलाश मोग्या मंगलवार रात को उसकी पत्नी रिंकू की चाकू से गला रेतकर हत्या कर फरार हो गया था। बाद में उसका शव अनन्तपुरा फ्लाईओवर के पास रेल पटरी पर मिला था। पुलिस ने शव नए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया था। उधर उद्योग नगर थाना पुलिस ने प्रकरण में हत्या का मामला दर्ज किया था। मोर्चरी के बाहर मृतक के भाई चरण ने बताया कि कैलाश मोग्या अपने गांव में रहना चाहता था। वह पत्नी रिंकू को भी गांव ले गया थाए लेकिन रिंकू गांव में नहीं रहना चाहती थी। कई बार वह उसे गांव ले जाता तो वह वापस कोटा आ जाती। रिंकू की हरकतों के कारण वह परेशान था। दोनों के बीच कई बार झगड़ा भी होता था। कैलाश के कमरे में एक कागज भी मिला था। इसमें किसी व्यक्ति का नाम और नम्बर है। उसमें लिखा था कि इसी व्यक्ति के कारण यह सब हुआ है। कागज पुलिस के पास है। उन्हें नहीं पता कि यह सब कैसे हुआ। वह तो सूचना पर कोटा आए हैं। पुलिस उप अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने कहा कि हत्या की वारदात के बाद कैलाश मोग्या का शव अनन्तपुरा क्षेत्र में मिला। उसकी पहचान उसके साले ने कैलाश के रूप में की थी। अनतन्तपुरा पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। हत्या के मामले में भी आगे का अनुसंधान किया जाएगा।
Published on:
16 Feb 2024 01:00 pm
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
