4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मेज नदी हादसे में घायल की तबीयत बिगड़ी

न्यूरो आईसीयू में किया भर्ती  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Vineet Kumar Singh

•

Updated: 2 Mar 2020, 12:35 AM IST

मेज नदी हादसे में घायल की तबीयत बिगड़ी

मेज नदी हादसे में घायल की तबीयत बिगड़ी

कोटा. एमबीएस अस्पताल में सर्जिकल आईसीयू में भर्ती मेज नदी हादसे में घायल युवक मुरली की रविवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। चिकित्सकों ने उसे न्यूरो आईसीयू में भर्ती किया।
अस्पताल सूत्रों ने बताया कि घायल मुरली सर्जिकल आईसीयू में भर्ती था। उसका ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ था। दोपहर में फिजिशियन ने उसे ब्लड प्रेशर कम करने के लिए दवाइयां भी दी, लेकिन कम नहीं हुआ। रात को मुरली की तबीयत बिगड़ गई। मामला जिला कलक्टर ओम कसेरा तक पहुंचा। चिकित्सकों ने उसे जांच कर न्यूरो सर्जिकल आईसीयू में भर्ती किया। चिकित्सकों के अनुसार, घायल मुरली का ब्लड प्रेशर कम नहीं हो रहा है। जांच में 210 तक माप आ रहा है।

कोटा में बोले गजेंद्र सिंह, 'सीएए का विरोध झूठ को पांव पर चलाने जैसी कोशिश'

केंद्रीय मंत्री ने परिजनों को बंधाया ढांढ़स
कोटा. केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत रविवार को कोटा पहुंचे और बूंदी जिले के लाखेरी की मेज नदी में बस हादसे में मृतकों के परिजनों को ढांढ़स बंधाया। मंत्री ने परिजनों ने घटना की जानकारी ली और आर्थिक सहायता के बारे में पूछताछ की। उन्होंने परिजनों को इस दुख की घड़ी में हिम्मत बंधाई। मंत्री ने कहा कि सरकार उनकी हर संभव मदद में साथ खड़ी है। उसके बाद वे एमबीएस अस्पताल भी पहुंचे। उन्होंने लाखेरी बस हादसे में घायल मुरली से मुलाकात कर उसकी कुशलक्षेम पूछी। घायल मुरली ने हादसे में अपने परिवार के छह जनों को खोया है। मंत्री गजेंद्र सिंह ने घायल मुरली को हिम्मत बंधाई। इस दौरान मंत्री गजेंद्र सिंह के साथ कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा, केशवरायपाटन विधायक चंद्रकांता मेघवाल, लाडपुरा विधायक कल्पना देवी, भाजपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष मुकुट नागर सहित भाजपा के पदाधिकारी मौजूद रहे।