7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

OMG: ये क्या हुआ कोटावासियों, अब ट्रेन की जगह बस से यात्रा करवा रहा कोटा रेलवे…जानिए क्यों

कोटा जंक्शन पर सोगरिया स्टेशन से भोपाल और जबलपुर की ओर जाने वाली कुछ ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है।

2 min read
Google source verification

कोटा

image

Zuber Khan

Apr 30, 2018

Kota Junction

कोटा . कोटा जंक्शन पर यार्ड रिमॉडलिंग और रूट रिले इंटरलॉकिंग कार्य के चलते सोगरिया स्टेशन से भोपाल और जबलपुर की ओर जाने वाली कुछ ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। जानकारी नहीं होने पर यात्री स्टेशन पर पहुंचने से पहले हेल्पलाइन नम्बर पर यह पता कर सकते हैं कि ट्रेन किस स्टेशन से जा रही है। रविवार को कई ट्रेनें सोगरिया स्टेशन से गई और यहीं आकर टर्मिनेट हुई।

Big News: सरकार ने कहा- क्यूनोवा की खेती करो, मालामाल हो जाओगे, फसल बेची तो किसानों के हाथ आए 220 रुपए

पहले दिन नगरीय परिवहन के साधन कम पड़ गए, इसलिए कुछ यात्रियों को बसों के दूसरे फेरे तक इंतजार करना पड़ा। भिण्ड-ग्वालियर-कोटा पैसेंजर के समय दोनों बसें और ऑटो तत्काल भर गए। इस कारण रेल प्रशासन ने उन्हें कुछ देर इंतजार करने के लिए कहा, कुछ देर बाद बसें दुबारा आई और यात्रियों को ले गई। कोटा जंक्शन पर कार्य चलने के कारण सोगरिया स्टेशन पर ट्रेन परिचालन की वैकल्पिक व्यवस्थाएं की गई हैं। यात्रियों को छाया के लिए टेंट लगाए गए हैं। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक विजय प्रकाश ने बताया कि यात्रियों को कम से कम परेशानी हो, इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। रूट रिले इंटरलॉकिंग कार्य के दौरान यात्रियों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नम्बर जारी किए हैं। रेलवे के नम्बर 9001017142 और 9414018694 पर फोन करके यात्री जानकारी ले सकते हैं।

OMG: राजस्थान की ऐसी अदालत जहां रातभर चलता है जुआ और सुबह होता है जुर्म का फैसला

दौड़-भागकर सोगरिया पहुंचे
जबलपुर-अजमेर दयोदय एक्सप्रेस के कुछ यात्रियों को स्टेशन पर ऑटो चालकों ने बताया कि टे्रनें सोगरिया स्टेशन से आ-जा रही हैं। इस पर वे ऑटो लेकर सोगरिया स्टेशन पहुंच गए। वहां पता चला अभी तो कोटा जंक्शन पर भी यह ट्रेन जा रही है। इसके बाद सोगरिया स्टेशन पर उद्घोषणा कराई कि जिन यात्रियों को जयपुर की ओर जाना है वे घराबराएं नहीं, दयोदय एक्सप्रेस सोगरिया स्टेशन पर भी ठहरेगी। इसके बाद गफलत में आए यात्रियों के बैठने के बाद ही ट्रेन रवाना हुई।

Read More: शादी में जा रहा परिवार को ट्रक ने कुचला, पिता की दर्दनाक मौत से बेसुध हुआ बेटा, खून से सनी सड़क देख कांप उठे राहगीर

झाडिय़ों की शरण लेनी पड़ी
स्टेशन के बाहर टेंट छोटा पडऩे के कारण कुछ यात्रियों को बस के इंतजार में झाडिय़ों की शरण लेनी पड़ी। वे बच्चों के साथ धूप से बचते नजर आए। रेलवे कॉलोनी के आसपास के कुछ यात्रियों को जब नगरीय परिवहन के साधनों में जगह नहीं मिली तो वे सोगरिया स्टेशन से घरों के लिए पैदल ही रवाना हो गए।