6 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान

कोटा

image

Newsdesk

Aug 06, 2026

Rajasthan

-न्यायालय परिसर को बनाएंगे हरित



बारां. जिला न्यायालय परिसर में चल रहे साप्ताहिक पौधरोपण अभियान के तहत बुधवार को लगातार पांचवें सप्ताह पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से प्राधिकारण जिला अध्यक्ष सत्यनारायण टेलर के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। इस मौके पर प्राधिकरण अध्यक्ष टेलर ने कहा कि पौधे मानव जीवन, स्वच्छ पर्यावरण, शुद्ध वायु और भावी पीढिय़ों के सुरक्षित भविष्य का आधार हैं। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया। डालसा की सचिव हिना परिहार ने आमजन से घर, कार्यालय एवं सार्वजनिक स्थलों पर अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनके संरक्षण की जिम्मेदारी निभाने की अपील की। कार्यक्रम में रूबीना परवीन अंसारी, शिवचरण मीणा, रमेश कुमार अटल, लोकेश कुमार शर्मा, गौरव शर्मा, अमरजीत सिंह, अभय बंसल और प्रियंका बाजपेयी सहित न्यायिक अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।