
इस तरह का अनोखा और अद्भुत शिकार आपने पहले कभी नही देखा होगा। अजमेर की आनासागर झील में काफी दिनों की भूखी एक कुतिया ने सुझबुझ का परिचय देते हुए एक मुर्गे को अपना शिकार बनाया। मुर्गा पानी में होने के बावजूद कुतिया की चालाकी से नही बच पाया। भुख से परेशान कुतिया आनासागर झील किनोर बने पाथ-वे घुम रही थी। तभी अचानक झील के किनारे पानी में उसे मुर्गा दिखाई दिया। मुर्गे के दोनो पैर बंधे हुए थे। यह देख कुतिया ने मुर्गे के शिकार की योजना बना ली। दबे पांव कुतिया झील में उतरी और मुर्गे को भनक लगती इससे पहले उसका शिकार कर लिया। मुर्गे के इस अद्भुत शिकार को अपने कैमरे में कैद किया राजस्थान पत्रिका अजमेर के सम्पादकीय प्रभारी उपेन्द्र शर्मा ने।
देखें वीडियो
Published on:
19 Jan 2016 06:42 pm
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
