6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा

उम्मेदगंज के पास नहर में अनियंत्रित होकर गिरी कार, कार में सवार एक सुरक्षित निकला, दूसरा लापता

एसडीआरएफ व गोताखोरों की रेस्क्यू टीम तलाश रही लापता व्यक्ति को, चचेरे भाई थे कार में सवार, कोटा से लौट रहे थे अपने गांव

Google source verification

कोटा. कैथून थाना क्षेत्र के उम्मेदगंज में बुधवार रात दायीं मुख्य नहर में अनियंत्रित होकर डूबी कार में दो व्यक्ति सवार थे। हादसे के बाद इनमें से एक व्यक्ति तो सुरक्षित बाहर निकल गया। जबकि दूसरे का पता नहीं चला है। एसडीआरएफ व गोताखोरों की रेस्क्यू टीम उसे तलाश कर रही है।

कैथून थानाधिकारी रामनारायण ने बताया कि कोटा-कैथून रोड पर उम्मेदगंज नहर गेट के आगे बुधवार रात पौने नो बजे करीब एक कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। कार में कैथून क्षेत्र के आलाहेड़ी निवासी अनिल मीणा व मनोज मीणा सवार थे। कार के नहर में गिरने के बाद अनिल मीणा तो जैसे-तैसे नहर से सुरक्षित निकल गया, लेकिन मनोज मीणा का कोइ पता नहीं चल सका है। सूचना पर कैथून पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंच गया। एसडीआरफ, सिविल डिफेंस गोताखोर रेस्क्यू टीम ने कार को तलाशना शुरू कर दिया। पानी के तेज बहाव के बीच लगभग तीन घंटे की मशक्त के बाद आखिरकार कार मिल गई। लगभग 11 से 12 फीट नीचे कार मिली। कार को क्रेन व रस्सों की सहायता से नहर के किनारे लाया गया। कार लग्जरी थी तथा उसका शीशा खुला मिला, लेकिन कार में कोई नहीं मिला।

अनिल बच गया, मनोज की तलाश जारी

थानाधिकारी हरिनारायण ने बताया कि पूछताछ व जांच-पड़ताल के बाद पता चला कि कार में देवलीमांझी थाना क्षेत्र के आलाहेड़ी गांव निवासी मनोज मीणा व अनिल मीणा सवार थे। दोनों कोटा से अपने गांव जा रहे थे। उम्मेदगंज नहर गेट के आगे उनकी कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। हादसे के बाद अनिल मीणा तो जैसे-तैसे सुरक्षित कार से निकल कर नहर के बाहर आ गया। लेकिन मनोज मीणा का कोई पता नहीं चला है। गोताखोर रेस्क्यू टीम मनोज मीणा को तलाश कर रही है।

बमोली रुके, फिर कोटा आए थे

मनोज मीणा व अनिल मीणा चचेरे भाई हैं। दोनों पहले देवलीमांझी क्षेत्र के बमोली गांव गए थे। वहां से बमोली के पिंकू मीणा के साथ कोटा किसी काम से आए थे। कोटा में पिंकू मीणा रुक गया था। जबकि अनिल व मनोज कार से वापस अपने गांव लौट रहे थे। रास्ते में उम्मेदगंज नहर गेट के पास हादसा हो गया।