12 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा
सावधान…! और शक्तिशाली हो गया स्वाइन फ्लू, बच्चों, गर्भवती व बुजुर्गों को बना रहा निशाना…
Play video

सावधान…! और शक्तिशाली हो गया स्वाइन फ्लू, बच्चों, गर्भवती व बुजुर्गों को बना रहा निशाना…

इस बार स्वाइन फ्लू के वायरस मिशीगन ने अपना स्ट्रेंथ बदला है..
Google source verification

कोटा. मौसम में लगातार बदलाव से स्वाइन फ्लू का वायरस भी अपना रंग बदल रहा है। इसके चलते वायरस सक्रिय है। जिसे लोग समझ नहीं पा रहे हैं। इस कारण शिकार हो रहे हैं। इस बार स्वाइन फ्लू के वायरस मिशीगन ने अपना स्ट्रेंथ बदला है। हालांकि इसकी मारक क्षमता कम है, लेकिन सक्रियता के चलते मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। 2019 की शुरुआत से ही स्वाइन फ्लू का असर ज्यादा देखने को मिल रहा है। इसकेवायरस ने छोटे बच्चों, गर्भवती महिलाओं व बुजुर्गों को ज्यादा अपना निशाना बनाया है।

Read more : गृह कलेश में विवाहिता ने उठाया ऐसा कदम की मिली मौत, परिजन बोले पति ने दे दिया जहर….

दूसरी बीमारी के मरीज भी चपेट में

चिकित्सकों की माने तो इस बार स्वाइन फ्लू का वायरस उन्हीं लोगों को ज्यादा शिकार बना रहा है, जो अन्य बीमारी डायबिटिज, ब्लड प्रेशर, दमा, हार्ट की चपेट में है। ये मरीज ऐसे है जिनके लक्षण होने पर अस्पताल पहुंचने में समय अधिक लगा है। उनकी एंटी वायरल दवा देरी से चालू हो पाई। इस बार सर्दी भी लम्बी खींची। इससे वायरस भी सक्रिय रहा।

Read more : OMG : नेशनल हाइवे पर हुआ दर्दनाक हादसा, मौत छीन ले गई सांसें….
आंकड़ों पर एक नजर

चिकित्सा विभाग के आंकड़े देखें तो पिछले 75 दिनों में 215 पॉजीटिव रोगी सामने आ चुके हैं। जबकि 16 लोगों की स्वाइन फ्लू से मौत हो चुकी है। इनमें 10 लोगों की तो फरवरी में ही मौत हुई है।


Read more : Joy of fagotsav : इस बार होली में आओ तो बचके आना कान्हा….
एक्सपर्ट व्यू

पहले कैलिफोर्निया स्ट्रेंथ था। 2018 में मिशीगन आया। इसका स्टे्रंथ बदला है। यह मनुष्य से जानवर (सूअर) में गया। जहां उत्परिवर्तन हुए स्टे्रंथ बदलकर फिर से मनुष्य में लौटा। मनुष्यों में इनके प्रति इम्यूनिटी विकसित नहीं हो पाई है। इससे इसकी मारक क्षमता कम है, लेकिन सक्रियता अधिक है। इससे मरीजों की संख्या बढ़ी है।

– डॉ. मनोज सालूजा, आचार्य, मेडिकल कॉलेज अस्पताल, कोटा।