
डेढ़ घंटे में शादी, खाने की जगह नाश्ता
कोटा. कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन की बंदिशों के बीच शादी समारोह बर्थडे पार्टी की तरह होकर रह गया है। ऐसी ही एक शादी सोमवार को हुई, जिसमें दूल्हा-दुल्हन के परिवारों के गिने-चुने सदस्यों के बीच केवल फेरों की रस्म हुई। मात्र डेढ़ घंटे में हुई शादी में खाने की जगह केवल नाश्ते से काम चल गया। यह नजारा मंगलवार को कंसुआ क्षेत्र की राजपूत कॉलोनी में देखने को मिला। शादी में दुल्हा व दूल्हन के परिजन ही शामिल हुए। शादी में दोनों परिवार के 15 लोग मौजूद रहे। इस दौरान खाने की जगह केवल नाश्ते का कायज़्क्रम ही रखा गया था।
राजपूत कॉलोनी निवासी करण सिंह के पुत्र भानुप्रताप सिंह की शादी प्रेमनगर आवासीय योजना निवासी अमर सिंह की पुत्री रूपाली तंवर के साथ हुई। दुल्हन के भाई विनय सिंह तंवर ने बताया कि दोपहर 12 बजे फेरों की रस्म शुरू हुई, जो 1.30 बजे खत्म हो गई और बहन को विदा कर दिया।
Published on:
05 May 2020 07:53 pm
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
