7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांग्रेस नेता ने महिला को पार्टी में अच्छा पद दिलवाने के नाम पर जंगल में ले जाकर की ज्यादती, फिर दे दी जान से मारने की धमकी

कोटा की एक महिला से ज्यादती किए जाने का मामला सामने आया है। फतेहगढ़ पुलिस ने महिला की शिकायत पर बारां के भंवरगढ़ के एक कांग्रेस नेता पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपी को तलाश कर रही है।

less than 1 minute read
Google source verification

कोटा

image

Akshita Deora

Jul 05, 2023

photo1688550755.jpeg

कोटा की एक महिला से ज्यादती किए जाने का मामला सामने आया है। फतेहगढ़ पुलिस ने महिला की शिकायत पर बारां के भंवरगढ़ के एक कांग्रेस नेता पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपी को तलाश कर रही है। फतेहगढ़ थाना प्रभारी गजेंद्र बुंदेला ने बताया कि वारदात 27 जून की है। राजस्थान के बारां जिला के भंवरगढ़ निवासी जगदीश शर्मा ने कोटा की एक महिला से ज्यादती की।

आरोपी ने महिला को झांसा दिया कि वह उसे कांग्रेस में अच्छा पद दिलवा देगा। महिला का मायका गुना में था। इस वजह से वह गुना में कांग्रेस में किसी अच्छे पद पर पदस्थ होना चाहती थीं। आरोपी ने महिला को गुना बुलाया। वह बस से आई। इसके बाद उससे कहा कि मेरे कांग्रेस में अच्छे संबंध हैं। कोई पद दिलवा दूंगा। इसके बाद आरोपी महिला को अपनी कार में बिठाकर फतेहगढ़ से गया। वहां से वह निवेरी के जंगल पहुंचा और वहां पर महिला से ज्यादती की। आरोपी ने उसे धमकी दी कि अगर मुंह खोला तो जान से खत्म कर दूंगा। महिला डर गई। इसके बाद उसने हिम्मत करके 30 जून को आरोपी के खिलाफ थाने में पहुंचकर मामला दर्ज कराया।
यह भी पढ़ें : हाईकोर्ट की तल्ख टिप्पणी: मनमानी से फोन सर्विलांस पर लेना मूल अधिकारों का हनन, नष्ट करें सभी रिकॉर्डिंग


आरोपी फरार
इधर इस वारदात के बाद से ही आरोपी अपना घर छोड़कर गायब है। वह भंवरगढ़ में कांग्रेस से जुड़ा हुआ है। हालांकि इस मामले में पुलिस आरोपी के ठिकाने पर भी पहुंची, लेकिन वह नहीं मिला है।