कोटा. भीतरिया कुंड िस्थत चंबल का किनारा, चलती शीतल बयार, चंबल की लहरों का संचार, आसमां से बिखरती सूरज की लालिमा और फिर चंबल के तट पर भक्ति की ऐसी बयार चली की लोग मंत्रमुग्ध हो गए।अवसर था राजस्थान पत्रिका के स्थापना दिवस पर आयोजित चंबल की आरती का। पत्रिका के 38 वें स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर अखिल भारतीय अग्रवाल सेवा उत्थान समिति के संयोजन में चंबल की आरती की गई। कार्यक्रम में शहर की विभिन्न सामाजिक धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल हुए।
चंबल के तट पर देर तक आध्यात्म की लहरें उठती रही और जयकारे लगते रहे। आयोजन की शुरूआत मां चर्मण्यवती के पूजन किया व श्रद्धापूर्वक मां को 101 फीट लंबी चुनर औढ़ाई गई। मां चबल के प्रति बेटों का अगाध श्रद्धा भाव नजर आया। श्रद्धा की बयार चलती रही। इसी दौरान रामधाम आश्रम के बटुकों ने स्वास्ति वाचन किया । इसके साथ ही आरती के सुर गुंजायमान हो उठे। हर कोई भक्ति भाव में डूबा नजर आया। देर तक आरती के सुर फिजा में गूंजते रहे और अध्यात्म की लौ जलती रही। आरती कर लोगों ने दीपदान किया तो चंबल का किगारा जगमगा उठा। बच्चे- युवा, बुजुर्ग, सभी आरती में शामिल हुए। आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया।
जयकारों के बीच लाए चुनर
श्रद्धालु भीतरिया कुंड के प्रवेश द्वार से ही मांग के लिए सतरंगी चुनर को जयकारे लगाते हुए लाए। कार्यक्रम संयोजक समिति के अध्यक्ष मोहनलाल अग्रवाल, महामंत्री सजंय गोयल, संस्था की सम्भागीय महिला अध्यक्ष किरण अग्रवाल,महामंत्री किरण अग्रवाल, उपाध्यक्ष सुनीता गोयल जिला, महिला अध्यक्ष कमला मित्तल, महामंत्री शमा गुप्ता,अंबिका गर्ग,अनीता अग्रवाल, प्रवीण गोयल,प्रभा अग्रवाल, संगीता गर्ग,चंचल गर्ग,स्वाती जेन,सुनीता गोयल,शिखा मित्तल,चन्द्रिका मित्तल, मीना मित्तल,नवीन अग्रवाल, प्रमोदअग्रवाल,रजनीश गर्ग,कमल गोयल,मधु मित्तल,अनीता अग्रवाल समेत अन्य लोग 101 फीट लंबी चुनर लेकर आए, फिर चंबल मैया को ओढ़ाया।
मां से ही वजूद हमारा
कार्यक्रम साध्वी हेमा सरस्वती, रामधाम आश्रम के संत लक्ष्मण दास महाराज,साध्वी मधु, आचार्य भरत लाल शास्त्री समेत अन्य लोग मौजूद रहे। इस मौके पर साध्वी हेमा सरस्वती ने कहा कि मां चंबल की महिमा न्यारी है। यह चंबल जीवन दायिनी है। इसके आंचल में कोटा फलफूल रहा है। मां का पूजन, आदर हमारी संस्कृति है। उन्होंने कहा कि राजस्थान पत्रिका ने हमेशा सामाजिक सरोकार निभाए हैं। सभी को मिलकर चंबल को शुद्ध रखना है।
बटुकों ने जलाई आध्यात्म की लौ
इस मौके पर रामधाम आश्रम के बटुकों ने संत लक्ष्मण दाय, निधिनाथ शास्त्री, आशीष शर्मा के सान्निध्य में स्वस्तिवाचन किया। बटुकों में विशेष उत्साह नजर आया।
दीप जले जैसे दीपावली
चंबल की आरती को लेकर हर किरी में उत्साह था। पार्षद जितेन्द्र सिंह की देखरेख में आरती के पहले ही भीतरिया कुंड के किनारों पर दीप माला सजाई। आरती के समय दीपावली सी रौनक नजर आई।प्रेम सिंह, हरी सिंह, बृजनारायण,रोवर स्काउट रामबिलास समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने दीपों को सजाया।
दीयों के थाल सजाकर लाए
कार्यक्रम संयोजक समिति की ओर से तो दीयों की व्यवस्था की गई, लेकिन महिलाओं में इतना उत्साह था कि वे खुद भी दीपों से थालियां सजाकर लाए। कोई पांच तो कोई 11 तो कोई 21 दीप सजाकर लाया। सहयोगी अन्य संस्थाए भी दीप लेकर आई औश्र श्रद्धापूर्वक आरती में भाग लिया। कई महिलाएं तो शाम झलने से पहले ही मौके पर आ गई।
संतों का किया स्वागत
राजस्थान पत्रिका के संपादकीय प्रभारी पंकज श्रीवास्तव, बाल कल्याण समिति के सदस्य विमल जैन, जीएमए प्लाजा के अध्यक्ष राकेश जैन मडि़या, कमल महिला विकास समिति की प्रवक्ता संतोष शर्मा, विजयवर्गीय महिला मंडल संयोजक दर्शना गांधी, डॉ एलएन शर्मा,योगेश जैन साधु संतों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
संगठन बने भागीदार
विजयवर्गीय नवयुवक मंडल कोटा के अध्यक्ष गिरिराज विजयवर्गीय, महिला मंडल कोटा की अध्यक्ष दर्शना गांधी,सचिव लक्षिता, कोषाध्यक्ष विनीता, अल्का विजय ,नीना विजय, सुषमा विजय, ज्योति विजय,आशा,अल्का,मीनू विजय ने भागीदारी निभाई। विजयवर्गीय समाज की अन्य इकाईयों के पदाधिकारी भी आरती में शामिल हुए। स्थानीय सभा महावीर नगर -केशवपुरा के अध्यक्ष विद्याधर विजयवर्गीय, मंत्री आदित्य विजयवर्गीय एवं रेवती विजयवर्गीय एवं विनोद विजयवर्गीय,महिला मंडल अध्यक्ष प्रियंका विजयवर्गीय, सचिव बृजेश विजयवर्गीय दादाबाड़ी क्षेत्र की महिला संयोजिका सुमन विजयवर्गीय, अनुराधा विजयवर्गीय, संयोजिका सुमन विजयवर्गीय एवं अरुणा विजयवर्गीय स्थानीय सभा के पूर्व अध्यक्ष सीताराम विजयवर्गीय, विजयवर्गीय समाज शहर क्षेत्र से की संयोजिका प्रियंका विजयवर्गीय , महिला मंडल उपाध्यक्ष वंदना , सचिव रितु विजय,कार्यक्रम संयोज़िका पुष्पलता विजय, नितिका विजय अध्यक्ष महेश विजय, महामंत्री दीपक विजय, कोषाध्यक्ष उमेश विजय , विमल विजय उपस्थित थे l
स्वागत-सत्कार में बने सहयोगी
कमल महिला विकास समिति की ओर से अतिथियों का स्वागत किया गया। अध्यक्ष कुसुम शर्मा,अंजना दीक्षित,सुनीता शर्मा,गायत्री गौतम, मीना साहनी,शशि पारीक,शोभाशर्मा व सुनीता भाल, रामधाम आश्रम की ओर से गिरजा शर्मा, राजेन्द्र शर्मा मौजूद रहे। राजस्थान ब्राह्मण महासभा की संभागीय अध्यक्ष शशि शर्मा,सुनीता शर्मा, प्रमीला मिश्रा,अर्चना दवे,विजय लक्ष्मी शर्मा, प्रभा शर्मापूनम मिश्रा, रेणू शर्मा व नीतू शर्मा समेत अन्य पदाधिकारियों ने आरती में भाग लिया।
स्वयं सेवी संस्थाओं की भागीदारी
भीतरिया कुंड िस्थत शिवालय के पुजारी गोपाल शर्मा, सोसायटी हैज ईव इंटरनेशल चैरीटेबल ट्रस्ट की अध्यक्ष निधि प्रजापति, रीना खंडेलवाल, ज्योति भदौरिया, नीतू भटनागर गौरव भटनागर नेहा, हनी सक्सेना,रेशर्मा, सोनी निहलानी व राजू समेत अन्य पदाधिकारी शामिल हुए। हाड़ाैती स्वास्थ्य सेवा संगठन के अध्यक्ष वितुल खंडेलवाल समेत अन्य कई लोग मौजूद रहे।