
कोटा . विभिन्न मांगों को लेकर अखिल राजस्थान सेवारत चिकित्सक संघ का असहयोग आंदोलन जारी है। इसी के तहत चिकित्सकों ने सोमवार को कलक्ट्री पर धरना देकर सीएम की आरती की।
आरती में सीएम की विशालकाय तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्जवलित किया। उसके बाद चिकित्सकों ने ढोल, मजीरे के साथ राज्य का स्वास्थ्य प्रबंधन सुधारने की अर्ज की।
आरती में 150 से ज्यादा चिकित्सक शामिल हुए। संघ के प्रदेश महासचिव डॉ. दुर्गा शंकर सैनी ने वार्ता में बताया कि सेवारत चिकित्सक गैर चिकित्सकीय कार्यों का बहिष्कार कर अपने चिकित्सकीय कार्य को करते हुए असहयोग आंदोलन पर है। वे बाबूगिरी नहीं कर रहे हैं। राज्यव्यापी आह्वान के तहत सभी जिला मुख्यालय पर राज्य के सेवारत चिकित्सक धरने पर हैं।
Read More: राष्ट्रीय दशहरे मेले में पहले दी तीसरे मर्डर की धमकी, फिर चाकूओं से ताबडतोड़ वार कर दिया वारदात को अंजाम
उल्लेखनीय है कि सेवारत चिकित्सकों का 33 सूत्री स्वास्थ्य प्रबंधन श्वेत पत्र 11 अगस्त को जिला कलक्टर के माध्यम से सीएम व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री को प्रस्तुत किया था।
18 सिंतबर को चिकित्सकों का एक दिवस का सामूहिक अवकाश रहा था। इस दौरान कई दौर की वार्ता के बाद भी ठोस परिणाम नहीं निकले। उनकी मांग है कि राज्य सरकार चिकित्सकों की वाजिब मांगों पर विचार कर निर्णय करे ताकि गतिरोध समाप्त हो एवं राज्य की जनता की पूर्ण मनोयोग से सेवा की जा सके।
Updated on:
16 Oct 2017, 10:16 PM IST
Published on:
16 Oct 2017, 10:14 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.