Coachingcity:शिक्षा नगरी में एडमिशन बूम, 20 प्रतिशत तक ग्रोथ का अनुमान…
कोटा में एक बार फिर उम्मीदें उड़ान भर रही है। रेलवे स्टेशन से लेकर बस स्टैंड तक पर देशभर के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले स्टूडेंट्स और पेरेन्ट्स की हलचल नजर आने लगी है। कोचिंग संस्थानों द्वारा बैच की तिथियों की घोषणा कर दी गई है। बोर्ड एग्जाम खत्म होने के साथ ही अब 10वीं से 11वीं में जाने वाले स्टूडेंट्स ने कॅरियर की दिशा तय कर ली है और डॉक्टर और इंजीनियरिंग के रूप में कॅरियर बनाने की इच्छा रखने वाले स्टूडेंट्स कोटा आने लगे हैं।