20 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रेलवे ने दी बड़ी सौगात: राजस्थान के ये 3 स्टेशन बने जंक्शन, यात्रियों को मिलेंगे कई फायदे

Indian Railway Good News: रेलवे ने कोटा मंडल के तीन महत्वपूर्ण स्टेशनों को जंक्शन का दर्जा देकर यात्रियों को बड़ी सौगात दी है। गंगापुर सिटी, रामगंजमंडी और गुड़ला स्टेशन अब जंक्शन कहलाएंगे, जिससे रेल कनेक्टिविटी और सुविधाओं में सुधार होगा।

2 min read
Google source verification

कोटा

image

Akshita Deora

May 20, 2026

Rajasthan Railway Junction

फोटो: पत्रिका

Gangapur City Junction: पश्चिम मध्य रेलवे ने राजस्थान के कोटा मंडल के तीन महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों को बड़ी सौगात दी है। नई रेल लाइनों और कॉर्ड/बायपास लाइन के संचालन के बाद गंगापुर सिटी (GGC), रामगंजमंडी (RMA) और गुड़ला (GQL) स्टेशनों को अब आधिकारिक रूप से जंक्शन का दर्जा दे दिया गया है। ये बदलाव 15 मई 2026 से प्रभावी होगा। इसके बाद अब इन स्टेशनों को क्रमशः गंगापुर सिटी जंक्शन, रामगंजमंडी जंक्शन और गुड़ला जंक्शन के नाम से जाना जाएगा।

मिलेगी कई सुविधाएं

रेलवे प्रशासन के अनुसार इन स्टेशनों पर नई लाइनों के जुड़ने से ट्रेनों की कनेक्टिविटी और संचालन क्षमता में सुधार होगा। यात्रियों को अधिक विकल्प मिलेंगे और लंबी दूरी की ट्रेनों की उपलब्धता भी बढ़ने की संभावना है। जंक्शन बनने से इन स्टेशनों का महत्व भी बढ़ेगा और क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी।

कोड में नहीं हुआ कोई बदलाव

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि स्टेशन को जंक्शन का दर्जा मिलने के बावजूद इनके अल्फाबेटिकल और न्यूमेरिकल कोड में कोई बदलाव नहीं किया गया है। केवल स्टेशन के नाम में 'जंक्शन' शब्द जोड़ा गया है।

रेलवे ने निर्देश दिए हैं कि सभी संबंधित दस्तावेजों, स्टेशन परिसर के रिकॉर्ड, दूरी तालिका और स्टेशनों की सूची में आवश्यक संशोधन जल्द से जल्द किए जाएं। इसके साथ ही यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सूचना प्रणाली को भी अपडेट किया जाएगा।

रेलवे अधिकारियों का मानना है कि इन तीनों स्टेशनों को जंक्शन का दर्जा मिलने से कोटा मंडल के रेल नेटवर्क को और मजबूती मिलेगी। साथ ही आसपास के क्षेत्रों में व्यापार, पर्यटन और आवागमन को भी बढ़ावा मिलेगा।

ट्रेन मैनेजर के 150-180 पदों पर निकलेगी भर्ती?

वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ की प्री-पीएनएम बैठक वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अविरल शर्मा के साथ आयोजित की गई। बैठक में रेलवे कर्मचारियों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ कोटा मंडल के सचिव अब्दुल खालिक ने बताया कि संघ की ओर से मुख्य रूप से ट्रेन मैनेजरों की रिक्तियों को विभागीय कोटे से भरने और नेम नोटिंग पॉलिसी को दुरुस्त करने की मांग रखी गई।

बैठक के दौरान वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अविरल शर्मा ने संघ को जानकारी दी कि जल्द ही ट्रेन मैनेजरों के पदों की रिक्तियों का आकलन कर भर्ती प्रक्रिया के लिए विज्ञप्ति जारी की जाएगी। उन्होंने बताया कि लगभग 150 से 180 ट्रेन मैनेजरों के पद खाली हैं, जिन्हें जल्द भरा जाएगा। इससे रेलवे संचालन व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी।

इसके अलावा नेम नोटिंग पॉलिसी को लेकर भी चर्चा हुई। अधिकारी ने आश्वासन दिया कि इस नीति को नए सिरे से लागू किया जाएगा, जिससे सभी कर्मचारियों को समान रूप से लाभ मिल सके।

बैठक में मजदूर संघ की ओर से मंडल अध्यक्ष महेन्द्र सिंह खींची, कार्यकारी मंडल अध्यक्ष राम चरण मीना सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। संघ के प्रतिनिधियों ने कर्मचारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया और उनके शीघ्र समाधान की मांग की।