
ट्रेन। पत्रिका फाइल फोटो
सवाईमाधोपुर। कोटा रेल मंडल में 15 अप्रेल से 4 मई तक 20 दिन का ब्लॉक रहेगा, जिसके चलते यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ेगा। इस अवधि में कई गाड़ियों का मार्ग डायवर्ट किया जाएगा, वहीं कुछ ट्रेनों का शॉर्ट टर्मिनल किया जाएगा। दरअसल, कोटा जंक्शन प्लेटफॉर्म एक के पुनर्विकास कार्य के लिए ब्लॉक लिया गया। कोटा जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर एक के पुनर्विकास कार्य के तहत रेल प्रशासन ने 15 अप्रेल से 04 मई तक ब्लॉक लिया जा रहा है।
इस अवधि में प्लेटफॉर्म नंबर एक से संचालित होने वाली सभी गाड़ियों को अन्य प्लेटफॉर्मों पर स्थानांतरित किया गया है। साथ ही कुछ गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन किया गया है तथा कुछ गाड़ियों का आंशिक परिचालन सोगरिया स्टेशन से किया जाएगा। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि किसी भी असुविधा से बचने के लिए उन्हें अपनी गाड़ी का डिस्प्ले बोर्ड, पूछताछ काउंटर अथवा एनटीईएस ऐप से अवश्य जांच लेना चाहिए।
1. गाड़ी सं. 14814 भोपाल जोधपुर एक्सप्रेस ( से) 15 अप्रेल से 03 मई तक (कुल 19 फेरे) परिवर्तित मार्ग: सोगरिया (आगमन 02:10, प्रस्थान 02:20)-कोटा चंबल केबिन-गुड़ला होते हुए, कोटा जंक्शन बाईपास।
2. गाड़ी सं. 14813 जोधपुर भोपाल एक्सप्रेस (से 15 अप्रेल से 04 मई तक (कुल 20 फेरे) परिवर्तित मार्ग गुहला कोटा चंबल केबिन-सोगरिया (आगमन 23:30, प्रस्थान 23:40) होते हुए, कोटा जंक्शन बाईपास।
3. गाड़ी सं. 12181 दयोदय सुपरफास्ट एक्सप्रेस ( से दिनांक 15 अप्रैल से 03 मई तक (कुल 19 फेरे) परिवर्तित मार्ग
सौगरिया (आगमन 06:35, प्रस्थान : 06:45)-कोटा चंबल केबिन गुहला होते हुए, कोटा जंक्शन बाईपास।
4. गाड़ी सं. 12182 दयोदय सुपरफास्ट एक्सप्रेस (से ) दिनांक 15 अप्रैल से से 04 मई तक (कुल 20 फेरे) परिवर्तित मार्ग गुड़ला-कोटा चंबल केबिन सोगरिया (आगमन 21:50, प्रस्थान 22:00) होते हुए, कोटा जंक्शन बाईपास। ये गाड़ियां कोटा जंक्शन के बजाय गुड़ला-कोटा चंबल केबिन-सोगरिया मार्ग से होकर चलेंगी।
1. गाड़ी सं. 11604 बीना कोटा मेमू एक्सप्रेस 15 अप्रैल से 04 मई तक (कुल 20 फेरे) यह गाड़ी कोटा जंक्शन के स्थान पर सोगरिया स्टेशन तक जाएगी।
2. गाड़ी सं. 19812 इटावा-कोटा एक्सप्रेस से 15 अप्रैल से 04 मई तक (कुल 20 फेरे) यह गाड़ी कोटा जंक्शन के स्थान पर सोगरिया स्टेशन तक जाएगी।
3. गाड़ी सं. 22984 इंदौर कोटा सुपरफास्ट एक्सप्रेस 15 अप्रेल से 04 मई तक (कुल 20 फेरे) यह गाड़ी कोटा जंक्शन के स्थान पर सोगरिया स्टेशन तक जाएगी।
4. गाड़ी सं. 61634 बीना कोटा मेमू दिनांक 15 अप्रैल से 04 मई तक (कुल 20 फेरे) यह गाड़ी कोटा जंक्शन के स्थान पर सोगरिया स्टेशन पर समाप्त होगी।
गाड़ी सं. 61621 कोटा-सवाई माधोपुर मेमू गाड़ी सोगरिया स्टेशन से प्रस्थान करेगी।
Published on:
17 Apr 2026 10:19 am
बड़ी खबरें
View Allसवाई माधोपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
