
उन्होंने रस्सी काटकर उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। पुलिस ने कार्रवाई के बाद शव मथुरादास माथुर अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सुपुर्द किया गया। मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की गई है। पुलिस का कहना है कि मृतका की सगाई हो रखी थी। जनवरी में उसकी शादी होने वाली थी। मृतका के कमरे से कागज पर एक लाइन का सुसाइड नोट मिला, जिसमें उसने लिखा है कि पापा ने जिससे उसकी सगाई की है, वो किसी और से प्रेम करता है।
कोटा. कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र के कुन्हाड़ी लेंडमार्क स्थित एक हॉस्टल में मंगलवार को एक छात्रा ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने छात्रा का शव मोर्चरी में रखवाया है। महाराष्ट निवासी साक्षी (16) हॉस्टल में रहकर पीएमटी की कोचिंग कर रही थी।
पुलिस के अनुसार साक्षी सोमवार रात हॉस्टल की कुछ लड़कियों के साथ पढ़ रही थी। उसके बाद सब सोने चले गए। मंलगवार दोपहर 1 बजे तक जब साक्षी रूम से बाहर नहीं आई तो वार्डन ने रूम का गेट खटखटाया। काफी देर तक गेट नहीं खुला तो उन्होंने कुन्हाड़ी थाने में सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच रूम का गेट तोड़ा तो छात्रा चुन्नी के फंदे से पंखे पर लटकी मिली। पुलिस ने उतार कर शव मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने उसकी सहेलियों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वह पढऩे में कमजोर थी और इसी कारण परेशान रहती थी। बुधवार को परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
कोटा. किशोरपुरा थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात घोड़े वाले चौराहे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि सब्जीमंडी स्थित गिरजा घर निवासी अब्दुल हकीम (45) वाहन से गुमानपुरा से घोड़े वाले बाबा चौराहे की तरफ जा रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। एक ऑटो चालक उसे एमबीएस अस्पताल लेकर गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों सौंपा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Updated on:
08 Aug 2018 12:51 am
Published on:
08 Aug 2018 08:00 am
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
