
शीतलहर से कंपकंपी छूटी, 7 किमी प्रति घंटे से चली हवा
कोटा. हाड़ौती अंचल में लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। पहले बारिश, फिर कोहरा और अब शीतलहर से कंपकंपी छूट रही है।
कोटा में रविवार को सुबह हल्का कोहरा व बादल छाए रहे। उसके बाद मौसम साफ हो गया। तेज धूप खिली। लोग धूप सेकते नजर आए, लेकिन सर्द हवा चलने से राहत नहीं मिल पाई। शाम ढलने के बाद ठंडी हवा की रफ्तार बढऩे से शील सी चुभने लगी। कंपकंपी छूटती रही। लोग ऊनी वस्त्रों में लदे नजर आए। जनअनुशासन कफ्र्यू होने के कारण बाजार नहीं खुले, लेकिन जरूरी कार्य से निकलने वाहन चालकों को खासी परेशानी हुई। ठंडी हवा के चलते बच्चे व बुजुर्ग घरों में रहे। रात के समय अलाव जलाकर सर्दी से बचने का जतन करते दिखे।
किसानों का कहना है कि शीतलहर चलने से धनिया व चना की फसल में नुकसान है। इन दिनों दोनों फसलों में फूल आ रहे है। ऐसे में उनके झुलसने का खतरा है।
मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 8 डिग्री गिरकर 18.8 व न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा की रफ्तार 7 किमी प्रति घंटे से चली। दृश्यता 1000 मीटर रही। कोटा संभाग में आगामी दिनों में सुबह कोहरा छाया रहेगा। मौसम शुष्क रहेगा और न्यूनतम तापमान में गिरावट रहेगी।
शीतलहर से दिन में भी नहीं मिली राहत
बारां शहर समेत जिले भर में मौसम सर्द रहा। दिनभर धूप व बादलों की आवाजाही बनी रही। हल्की सर्द हवा से लोगों को दिन में भी पूरी राहत नहीं मिल पाई। लोगों को दिन में भी ऊनी वस्त्रों का सहारा लेना पड़ा। शाम होते-होते मौसम में और अधिक ठण्डक बढ़ गई। न्यूनतम तापमान 7 व अधिकतम 17 डिग्री रहा। ऐसे ही हालात बूंदी व झालावाड़ जिले के रहे है।
Published on:
23 Jan 2022 06:37 pm
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
