
कोटा. आठ नंवबर को रात करीब आठ बजे पीएम नरेंद्र मोदी ने जैसे ही घोषणा की कि 500 और हजार के नोट बंद होंगे और उनकी जगह 2000 और पांच सौ के नए नोट चलेंगे तब से अब तक करीब'करीब पूरे देश में हडकंप जैसा माहौल हैै। हालात यह है कि लोग अपनी गुल्लक से लेकर पुराने बॉक्स और जंग लगी तिजोरियों तक को खंगाल रहे हैं। सभी अपनी पुरानी करेंसी बदलना चाहते हैं। 2000 के नए नोट हाथ में आते ही लोगों में यह सवाल भी उठने लगा कि आखिर ऐसा नोट क्यों। लाल आैैर हरे रंग के संयोजन में करेंसी देखने के आदी लोगों के लिए सिर्फ मेजेंटा सिंगल करल में नोट देखना आश्चर्यजनक था।
लोग तरह तरह की बातें और अनुमान लगाने में व्यस्त रहेे। इस बीच, हमने देशी विदेशी मुद़ाओं का संग्रहण करने वाले लोगों से संपर्क करके यह जानने की कोशिश की कि क्या पहले भी ऐसे नोट कहीं चले हैं। देशी-विदेशी मुद्रा संग्रहण करने वाले कोटा मनोज जैन आदिनाथ ने कलेक्शन में एक बांग्लादेशी नोट मिला जिसका रंग हूबहू भारतीय दो हजार के नोट की तरह निकला। आदिनाथ ने बताया कि बताया यह नोट बंग्लादेश के दस टका के रंग से मैच खाता है। हालांकि बंग्लादेश के नोट की साइज छोटी है।
Published on:
11 Nov 2016 02:04 am
बड़ी खबरें
View Allचेन्नई
तमिलनाडु
ट्रेंडिंग
