1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कर्मचारियों को हटाया तो भड़के कॉलेज छात्र, प्राचार्य को कमरे से बाहर निकालकर जड़ा ताला

कोटा. राजकीय वाणिज्य महाविद्यालय से सहायक कर्मचारियों को हटाने पर गुरुवार को छात्र भड़क गए और जमकर हंगामा किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

abhishek jain

•

Updated: 9 Mar 2018, 2:09 PM IST

Commerce College Student

कोटा.

कॉलेज से कर्मचारियों को हटाया तो छात्रों में आक्रोश व्याप्त हो गया वे भड़क गए और प्राचार्य को कमरे से बाहर निकालकर कमरे पर ही ताला जड़ दिया यहां तक ही नहीं उन्होने नारेबाजी कर उग्र आंदोलन की धमकी भी दे दी। ये मामला कोटा के वाणिज्य महाविद्यालय में उभर कर सामने आया।

Read More: सोच समझ कर बैठे कोटा की सिटी बस में, एक महिला के लिए जानलेवा बनी सिटी बस

हुआ यूं कि वाणिज्य महाविद्यालय से सहायक कर्मचारियों को हटाने पर गुरुवार को छात्र भड़क गए और जमकर हंगामा किया। गुस्साए छात्रों ने प्राचार्य को बाहर निकालकर उनके कक्ष पर ताला जड़ दिया। बाद में छात्र कक्ष के बाहर धरने पर बैठ गए और चेतावानी दी कि जब तक सहायक कर्मचारियों को वापस नहीं लगाया, हम नहीं उठेंगे। छात्र करीब दो घंटे तक धरने पर बैठे रहे, लेकिन कोई नहीं आया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रों को वहां से हटाया।

Read More: स्वच्छता सर्वेक्षण क्या खत्म हुआ, नगर निगम का सफाई ड्रामा भी खत्म हो गया, झोंके संसाधन वापस छीनना शुरू

छात्रसंघ अध्यक्ष विशाल मेवाड़ा ने कहा कि राज्य सरकार ने हाल ही विधानसभा में जेडीबी विज्ञान कॉलेज में चपरासी से लेकर प्राचार्य तक महिलाओं को लगाने की बात कही। सरकार को वहां नए कर्मचारियों व व्याख्याताओं को लगाना चाहिए था, लेकिन आसपास के कॉलेजों में कार्यरत महिला सहायक कर्मचारियों व व्याख्याताओं को हटाकर जेडीबी कॉलेज में लगा दिया। ऐसे में अन्य कॉलेजों में कर्मचारियों के पद रिक्त हो गए, जबकि उन कॉलेजों में भी छात्राएं अध्यनरत हैं।

Read More: गांव में लगी चौपाल पर बैकफुट पर आए राजावत बोले नहीं बांधेंगे वीसीआर भरने वालों को पेड़ से

वाणिज्य महाविद्यालय की बात करें तो यहां 950 छात्राएं अध्यनरत हैं। यहां कार्यरत दो महिला कर्मचारियों को हटाने से अब यहां कोई कर्मचारी नहीं बचा। छात्रों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द यहां व्याख्याता व कर्मचारी नहीं लगाए तो उग्र आंदोलन करेंगे।