आईआईटी, ट्रिपल आईटी, एनआईटी सहित अन्य इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश के लिए 12 वीं बोर्ड में सामान्य व ओबीसी वर्ग के स्टूडेंट को न्यूनतम 75 प्रतिशत, एससी-एसटी व दिव्यांग वर्ग में न्यूनतम 65 प्रतिशत अंक या फि र बोर्ड के टॉप-20 परसेंटाइल में शामिल होना जरूरी है। ऐसे में जो अभ्यर्थी न्यूनतम अंकों का पैरामीटर पूरा नहीं कर पा रहे हैं, लेकिन जेईई मेन व एडवांस्ड में पात्र हो गए हैं, वे सभी टॉप-20 परसेंटाइल के इंतजार में हैं, ताकि पूर्ण भरोसे के साथ जोसा की काउंसलिंग में भाग ले सके।