9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा में कांग्रेसी कोरोना भूले, टिकट के लिए उमड़े

कोटा में नगर निगम चुनाव इसी माह होने हैं। टिकट वितरण की मशक्कत में राजनीतिक दल कार्यकर्ताओं की भीड़ एकत्र कर रहे हैं।
less than 1 minute read
Google source verification
cangresh.jpg

टिकट वितरण की मशक्कत में राजनीतिक दल कार्यकर्ताओं की भीड़ एकत्र कर रहे हैं।

कोटा. कोरोना संक्रमण ने भले की शासन-प्रशासन की नींद उड़ा रखी हो, लेकिन राजनीतिक दल भीड़ एकत्र करने से बाज नहीं आ रहे। पहले भाजपा ने कार्यकर्ताओं का एकत्र किया अब शुक्रवार को कांग्रेस ने टिकट के दावेदारों को एक होटल में बुलाया लिया। नगर निगम चुनाव के लिए कांग्रेस की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षक सोनल पटेल और जिले के प्रभारी मंत्री लालचंद कटारिया ने बंूदी रोड स्थित निजी होटल में टिकट के दावेदारों से मुलाकात की। उन्होंने बायोडाटा लिए। दोनों के पहुंचने से पहले ही कार्यकर्ता यहां एकत्र हो गए और जब वे आए तो अंदर प्रवेश के समय सोशल डिस्टेंस की पालना नहीं की गई। व्यवस्था में लगे पार्टी पदाधिकारी चिल्लाते रहे कि सोशल डिस्टेंस की पालना करें, लेकिन किसी ने नहीं सुनी। दावेदारी जताने के समय ज्यादा भीड़ होने पर कुन्हाड़ी पुलिस ने जाकर व्यवस्था संभाली और लोगों को कोरोना गाइड लाइन की पालना की हिदायत दी। इस दौरान कोटा दक्षिण से प्रत्याशी रही राखी गौतम, रामगंजमंडी के विधानसभा प्रत्याशी रहे रामगोपाल बैरवा और लाडपुरा से प्रत्याशी रही गुलनाज से भी पर्यवेक्षक पटेल और प्रभारी मंत्री ने चर्चा की।

कांग्रेस विकास के मुद्दे पर मांगेगी वोट

इस दौरान शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रविन्द्र त्यागी और देहात कांग्रेस की अध्यक्ष सरोज मीणा भी मौजूद रही।