scriptRajasthan Election Results 2023:कांग्रेस नहीं भेद पाई भाजपा का गढ़, कोटा द क्षिण से संदीप शर्मा की हैटि्रक | Congress could not penetrate BJP's stronghold | Patrika News
कोटा

Rajasthan Election Results 2023:कांग्रेस नहीं भेद पाई भाजपा का गढ़, कोटा द क्षिण से संदीप शर्मा की हैटि्रक

विधानसभा आम चुनाव 2023 में कोटा दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस इस बार भी भाजपा के गढ़ को भेद नहीं सकी। भाजपा के संदीप शर्मा ने लगातार तीसरी जीत दर्ज कर हैटि्रक कर ली। उन्होंने दूसरी बार कांग्रेस प्रत्याशी राखी गौतम को हराया। इस सीट पर भी दोनों के बीच कांटे का मुकाबला रहा है। जब से यह सीट बनी है तब से भाजपा का कब्जा रहा है।

कोटाDec 03, 2023 / 02:06 pm

Abhishek Gupta

Rajasthan Election Results 2023:कांग्रेस नहीं भेद पाई भाजपा का गढ़, कोटा द​क्षिण से संदीप शर्मा की हैटि्रक

Rajasthan Election Results 2023:कांग्रेस नहीं भेद पाई भाजपा का गढ़, कोटा द​क्षिण से संदीप शर्मा की हैटि्रक

कोटा. विधानसभा आम चुनाव 2023 में कोटा दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस इस बार भी भाजपा के गढ़ को भेद नहीं सकी। भाजपा के संदीप शर्मा ने लगातार तीसरी जीत दर्ज कर हैटि्रक कर ली। उन्होंने दूसरी बार कांग्रेस प्रत्याशी राखी गौतम को हराया। इस सीट पर भी दोनों के बीच कांटे का मुकाबला रहा है। जब से यह सीट बनी है तब से भाजपा का कब्जा रहा है। पिछले चुनाव में संदीप शर्मा ने राखी गौतम को 7534 वोटों से हराया था। इस बार यहां 73.61 प्रतिशत मतदान हुआ था। हालांकि 4 से 9वें राउंड तक राखी गौतम बढ़त बढ़ाते हुए आगे चल रही थी। उसके बाद 10वें राउंड में संदीप आगे बढ़ गए। उसके बाद पीछे नहीं हुए।
कोटा दक्षिण में पहले राउंड की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी संदीप शर्मा 2000 मतों से आगे रहे। द्वितीय राउंड में राखी गौतम 7712, संदीप शर्मा 10421 मत मिले। चौथे राउंड में कांग्रेस की राखी गौतम को 21219, भाजपा के संदीप शर्मा को 17449 मत मिले।

पांचवें चरणों में राखी गौतम को 26667 व भाजपा के 22149 मत मिले। छठे राउंड में कांग्रेस की राखी गौतम को 31327 व भाजपा के संदीप शर्मा को 27310 मत मिले। सातवें राउंड में राखी गौतम को 36488 भाजपा के संदीप शर्मा को 31500 मत मिले। आठवें राउंड में कांग्रेस की राखी गौतम को 40234 भाजपा के संदीप शर्मा 37341 मत मिले।

कोटा दक्षिण में 9वें राउंड की मतगणना में राखी गौतम को 43745, संदीप शर्मा 42038 मत मिले। दसवें राउंड में कांग्रेस की राखी गौतम को 46927, भाजपा के संदीप शर्मा को 48842 मत मिले। 11वें राउंड में कांग्रेस की राखी गौतम को 49894 व भाजपा के संदीप शर्मा को 54764 मत मिले। 12वें में कांग्रेस की राखी गौतम को 54022 मत व भाजपा के संदीप शर्मा को 61470 मत मिले। 13वें राउंड में राखी गौतम को 58754 व भाजपा के संदीप शर्मा को 67130 मत मिले।

14 में राउंड में कांग्रेस की राखी गौतम को 62557 व भाजपा के संदीप शर्मा को 73230 मत मिले। 15वें राउंड में राखी गौतम को 67277 व भाजपा के संदीप शर्मा को 78560 मत मिले। 16वें राउंड में कांग्रेस की राखी गौतम को 71424 व भाजपा के संदीप शर्मा को 83716 मत मिले। 17वें राउंड में कांग्रेस की राखी गौतम को 75156 में भाजपा के संदीप शर्मा को 89024 मत मिले। 18वें राउंड कोटा दक्षिण से संदीप शर्मा भाजपा को 12371 से आगे रहकर जीत दर्ज की।

Hindi News/ Kota / Rajasthan Election Results 2023:कांग्रेस नहीं भेद पाई भाजपा का गढ़, कोटा द क्षिण से संदीप शर्मा की हैटि्रक

ट्रेंडिंग वीडियो