11 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नहर में गिरी महिला को कांस्टेबल ने बचाया

40 फीट गहरी नहर में गिरी महिला को बचाने के लिए पुलिस कांस्टेबल ने जान की परवाह किए बिना नहर में छलांग लगा दी।

less than 1 minute read
Google source verification
गुमानपुरा थाने के कांस्टेबल ने नहर में गिरी महिला को बचाया

नहर में गिरी महिला को कांस्टेबल ने बचाया

कोटा. 40 फीट गहरी नहर में गिरी महिला को बचाने के लिए पुलिस कांस्टेबल ने जान की परवाह किए बिना नहर में छलांग लगा दी।

Read More: मां का हत्यारा कलयुगी बेटा गिरफ्तार

रविवार सुबह गुमानपुरा थाने के कांस्टेबल रविकुमार ने सूरजपोल गेट के पास नहर में रोती हुई महिला की आवाज सुनी। नीचे देखा तो नहर में एक चट्टान को पकड़कर महिला रो रही थी। इस दौरान वहां भीड़ एकत्र हो गई। कांस्टेबल ने बिना वर्दी उतारे 40 फीट गहरी नहर में महिला को बचाने के लिए छलांग लगा दी। नहर में पानी का तेज बहाव होने से उसकी सांसें फूलने लगी, लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी और दूसरे छोर पर जहां महिला थी, वहां पहुंचा।

Read More: जिले की सीमा में प्रवेश करने पर दिखानी होगी कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट

इसी दौरान कन्ट्रोल रूम की सूचना पर कैथूनीपोल थाने से भी पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। पुलिसकर्मियों ने रस्सा मंगवाकर नीचे फेंका और महिला की कमर में रस्सा बांधकर उसे ऊपर खींच लिया। इस दौरान कांस्टेबल चट्टान के सहारे नहर में ही रहे। बाद में पुलिसकर्मियों ने उसे भी रस्से की सहायता से बाहर निकाला। इस पूरे रेस्क्यू में करीब आधे घंटे का समय लगा। लोगों ने बताया कि महिला मानसिक रूप से कमजोर है तथा कचरा व पन्नी बीनने के दौरान नहर में गिर गई।