दरा टनल में विश्वस्तरीय तकनीकों और उत्कृष्ट इंजीनियरिंग का समावेश किया जा रहा है। खुदाई का कार्य पूर्ण होने के बाद अब सड़क निर्माण सहित अन्य कार्यों ने गति पकड़ ली है। टनल में एआई आधारित मॉनिटरिंग, अत्याधुनिक वेंटिलेशन सिस्टम, फायर सेफ्टी सिस्टम, इमरजेंसी एग्जिट, मोबाइल नेटवर्क बूस्टर, एफएम फ्रीक्वेंसी सिस्टम तथा विशेष लक्स लाइटिंग इफेक्ट जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं, जो वाहन चालकों को सुरक्षित एवं आधुनिक यात्रा का अनुभव देंगी।