
ऐसा क्या हुआ कि सीएम गहलोत को वसुंधरा को देना पड़ गया धन्यवाद
कोटा/जयपुर. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत लगातार वीसी के जरिए प्रदेश के सभी वर्गों से कोरोना को लेकर चर्चा कर रहे हैं। रविवार को सीएम गहलोत ने प्रदेश के सभी विधायकों और सांसदो से भी वीसी के जरिए प्रदेश में कोरोना की स्थिति को लेकर विस्तार से चर्चा की । वीसी में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी शामिल रहीं । सबसे आखिर में हाड़ौती संभाग का नम्बर आया और जब वीसी समाप्त हुई तो पूर्व सीएम राजे ने भी कोरोना को लेकर अपनी राय और सुझाव रखें। इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री राजे ने कहा कि मुख्यमंत्री जी जो आईटी सेटअप हमने पिछले पांच साल में खड़ा किया था, उसका बहुत अच्छा प्रयोग आप लोग कर रहे हो। इस पर मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि इसके लिए आपको धन्यवाद और बहुत-बहुत बधाई।
राजे ने उठाया किसानों का मुद्दा
पूर्व मुख्यमंत्री ने वीसी के माध्यम से किसानो,मज़दूरों,प्रवासियों,उद्योगों और लॉकडाउन में आ रही परेशानियों का मुद्दा भी उठाया।उन्होंने राज्य में एक जिले से दूसरे जिले में हो रही आने-जाने की कठिनाई से आमजन को निजात दिलाने की भी मांग की।साथ ही भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना का विषय भी रखा और कहा कि इससे गऱीब लोगों को लाभ होता था। रेड,ओरेंज और ग्रीन ज़ोन के पैमाने पर भी उन्होंने बात की और कहा कि झालावाड़ में 6 मरीज़ है फिर भी उसे रेड ज़ोन में रखा हुआ है।उन्होंने कहा कि जो क्षेत्र कोरोना प्रभावित है उस क्षेत्र को आप हॉटस्पॉट रखा जाए पर पूरे जिले को रेड ज़ोन में रखना न्याय संगत नहीं है।
Published on:
12 May 2020 11:25 pm
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
