गली-मोहल्ले के रास्ते किए बंद
सातलखेड़ी. सुकेत खैराबाद में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद आसपास के गांवों में ग्रामीण सतर्क हो गए हैं। गांवों के मुख्य मार्गों पर अवरोधक लगाकर प्रवेश बंद कर दिया है। बाहरी लोगों के गांवों में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। कस्बे के अलावा कुदायला, मायला, पीपाखेडी, दुर्जनपुरा सहित गांवों में गली-मोहल्लों व मुख्य मार्गों पर पेड़ों की टहनियां, पत्थर, पाइप लगाकर रास्ता बंद कर दिया है। वहीं, पुलिस ने बेवजह घूमने वालों पर सख्ती बरतने के लिए गलियों में गश्त बढ़ा दी है।