4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना वायरस: बढ़ते संक्रमण के बीच बच्चे अपनी गुल्लक तोड़कर दे रहे मदद को पैसा

Corona virus कोटा की बेटियों ने अपने गुल्लक से पीएम केयर्स फंड में अंशदान दिया
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Suraksha Rajora

•

Updated: 29 Mar 2020, 6:44 PM IST

कोरोना वायरस: बढ़ते संक्रमण के बीच बच्चे अपनी गुल्लक तोड़कर दे रहे मदद को पैसा

कोरोना वायरस: बढ़ते संक्रमण के बीच बच्चे अपनी गुल्लक तोड़कर दे रहे मदद को पैसा

कोटा . कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच जहां देश में लॉक डाउन है वहीं गरीबों की मदद के लिए बच्चे आगे आए हैं। बच्चो की गुल्लक सिर्फ उनकी बचत नहीं, बल्कि उनका एक सपना होती है। कोरोना वायरस संक्रमण के कारण हुए लाॅकडाउन में अब जरूरतमंदों की सहायता के लिए बच्चे अपने इस सपने को भी तोड रहे हैं और सरकार को सहायता राशि दे रहे है। कोटा में 4 बच्चों ने ऐसा कर समाज को दिशा दिखाने का काम किया है।

सर्राफा व्यवसाय गोयल परिवार की दो बेटियां ईवा एवं दिया ने अपने गुल्लक से पीएम केयर्स फंड में अंशदान दिया । उन्होंने कहा कि सरकार तो अपने स्तर पर काम कर रही है और इस काम में हम भी अपनी तरफ से छोटी सी मदद करना चाहते है।

कोरोना से जंग लड़ने के लिए शनिवार को प्रधानमंत्री मोदी द्वारा गठित #PM_CARES_Fund में अपना गुल्लक तोड़कर 5210 ₹ का अंशदान देकर देशहित में छोटा सा योगदान न्यौछावर किया है।


ईवा और दिया ने बताया कि वो अपने पापा से दस रुपए रोजाना लेकर गुल्लक में डालते हैं और यह गुल्लक तभी खोलते हैं जब किसी की मदद करनी हो। उन्होंने देशवासियों से इस फंड में आर्थिक योगदान देने की अपील की है।