5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा

कोटा में मां त्रिकुटा मंदिर को लूटने की साजिश रच रहे थे अपराधी, पुलिस ने दबोचा

बूंदी रोड पर केशवरायपाटन तिराहे के पास है मंदिर

Google source verification

कोटा. कुन्हाड़ी थाना पुलिस ने बूंदी रोड पर केशवरायपाटन तिराहे के पास स्थित मां त्रिकुटा मंदिर के केश काउन्टर व दर्शनार्थी महिलाओं को लूटने की योजना बनाते पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनसे देशी कट्टा मय कारतूसए, तलवारए बटनदार चाकूए छुरीए डण्डा व दो बाइकें बरामद की है।

पुलिस अधीक्षक शहर केसर सिंह शेखावत ने बताया कुन्हाड़ी पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरेापियों को दबोचा। पुलिस ने अनन्तपुरा केशर बस्ती हाल बालाकुण्ड निवासी निवासी रवि बैरवा उर्फ गुट्टा ;22द्धए कुन्हाड़ी बापू बस्ती निवासी कुलदीप उर्फ बन्टी धाकड़ ;30द्धए बल्लभबाड़ी हाल गुमानपुरा निवासी हरिजन बस्ती निवासी कृष्णकान्त उर्फ कपिल ;22द्ध ए कुन्हाड़ी बापू कॉलोनी निवासी भूपेन्द्र शर्मा उर्फ जीतू ; 32द्धए कुन्हाड़ी बालापुरा निवासी नवीन सुवालका उर्फ भुरिया ;20द्ध को गिरफ्तार किया है।
कुन्हाड़ी थानाधिकारी गंगा सहाय शर्मा मय टीम रविवार शाम को गश्त कर रहे थे। शाम पौने छह बजे करीब केनाल किनारे नान्ता हैड के पास पहुुचे। वहां किसी ने सूचना दी कि मोहन लाल सुखाडिय़ों योजना स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय नान्ता के परिसर में पांच लोग मां त्रिकुटा मंदिर के केश काउन्टर व दर्शन के लिए आने वाली महिलाओ के गहने लूटने की साजिश रच रहे हैं। इस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। स्कूल के एक कमरे की दिवार की आड़ में बैठे पांच बदमाशों को घेर कर दबोच लिया। पूछताछ में बदमाशों ने मंदिर को लूटने की साजिश रचने की बात कबूली।
बदमाश शातिर अपराधी हैं। इनके खिलाफ कोटा कि विभिन्न थानों में गम्भीर धाराओं के प्रकरण दर्ज हैं तथा वांछित भी चल रहे हैं। आरोपी कृष्णकान्त नयापुरा थाने में दर्ज एक प्रकरण में फरार चल रहा था। इसकी गिरफ्तार के लिए 1 हजार रुपए का ईनाम घोषित किया हुआ है। आरेापी कुलदीप उर्फ बन्टी धाकड़ कुन्हाडी थोन का हिस्ट्रीशीटर व हार्डकोर अपराधी है।