
कोचिंग आबादी में घुसा मगरमच्छ, अब जवाहर नगर नाले में आया झाड़ियों में जा छिपा, दहशत
कोटा. भारी बारिश के बाद राजस्थान की शिक्षा नगरी कोटा के लोग अजीब दिक्कत का सामना करना कर रहे हैं। नहर व नाले वाले इलाकों में सड़कों पर मगरमच्छ निकलने लगे हैं। इससे लोगों में दहशत का माहौल है। शहर में मगरमच्छ आने का जारी सिलसिला अब लोगो की जान को सांसत में डाल रहा है।
रविवार को जवाहर नगर नाले में मगरमच्छ की सुचना से हड़कंप मच गया कोचिंग सेक्टर में मगरमच्छ आने की सुचना आग की तरह फेल गई लोगो की भीड़ जमा हो गई दोपहर करीब तीन बजे जवाहर नाले में मगरमच्छ लोगो को नजर बहता हुआ नजर आया। देखते ही देखते वो झाड़ियों में जा छिपा जिससे लोगो में भय व्यापत हो गया नाले के पास बस्ती के लोग घबरा गए ।मोके पर अग्निशमन अधिकारी देवेंद्र गौतम भी पहुंच गए लेकिन सुचना के दो घंटे बाद तक भी फारेस्ट की टीम नहीं पहुंचने से लोगो ने नाराजगी जाहिर की ।
हाल ही बजरंग नगर, थेगड़ा, रेलवे यार्ड व न्यू गोपाल विहार आदि में मगरमच्छ घूमते देखे गए हैं। बजरंग नगर मैन रोड पर मंगलवार देर रात एक मगरमच्छ सड़क पर घूमता नजर आया। जिससे लोगों में दहशत का माहौल बन गया है।
बता दें कि कोटा में इस तरह से मगरमच्छ की दहशत का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी शहर की कई कॉलोनियों में खाली पड़े प्लॉटों में मगरमच्छ देखे गए हैं। कुछ दिन पहले ही चंद्रलोई नदी में मगरमच्छ ने एक बालक पर हमला कर दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। वही जानवरों पर भी मगरमच्छों के हमले की कई मामले कोटा में सामने आ चुके हैं। देवली अरब गांव में भी मगरमच्छ का बच्चा दिखाई दिया था। इससे गांव व स्कूल में शिक्षकों व स्टूडेंट्स में भय दिखा।
Published on:
11 Aug 2019 05:34 pm

