24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

10 करोड़ के बजट से भरेगा ‘कोटा का प्रसिद्ध दशहरा मेला’, पहली बार होगा गरबा, जानें इस साल क्या-क्या होगा खास

Famous Fair Of Kota: मेले का आयोजन 22 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होगा। रावण दहन 2 अक्टूबर को होगा। इस बार नवरात्र दस दिवसीय है, इसलिए मेले के आयोजन का एक दिन घट गया है। ऐसे में एक कार्यक्रम तय सूची से हटाया जाएगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Akshita Deora

•

Updated: 22 Jul 2025, 9:27 AM IST

कोटा दशहरा मेला की फाइल फोटो: पत्रिका

Kota Dussehra Mela: राष्ट्रीय दशहरा मेला 2025 के आयोजन को भव्य रूप देने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस बार राष्ट्रीय स्तर पर विशेष पहचान दिलाने के लिए कई नए कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मेले में पहली बार गरबा होगा। ड्रोन-एवं लाइट एंड साउण्ड शो लुभाएंगे। स्पेशल फूड जोन आकर्षण का केंद्र रहेगा। इस बार मेले का 10 करोड़ का बजटीय प्रावधान रखा गया है। मेले का आयोजन 22 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होगा। रावण दहन 2 अक्टूबर को होगा। इस बार नवरात्र दस दिवसीय है, इसलिए मेले के आयोजन का एक दिन घट गया है। ऐसे में एक कार्यक्रम तय सूची से हटाया जाएगा।

10 करोड़ इस वर्ष बजट

०8 करोड़ बजट पिछले साल था

०5-०5 करोड़ दोनों नगर निगम वहन करेंगे

215 फीट ऊंचा रावण का पुतला बनेगा इस बार

किस पर कितना बजट

85 लाख : सिने संध्या

22 लाख : पंजाबी कार्यक्रम

30 लाख : तीनों जुलूस पर व्यय

22 लाख : एक शाम शहीदों के नाम

16 लाख : भोजपुरी

12 लाख : अखिल भारतीय कवि सम्मेलन

11 लाख : मोटिवेशन प्रोग्राम

10 लाख : भजन संध्या

०3 लाख : आशापुरा माताजी भजन संध्या

०4 लाख : सिंधी कार्यक्रम

०3 लाख : बाल प्रतिभा

०3 लाख : किसान रंगमंच पर कार्यक्रम

०1 लाख : एक सुहानी शाम गीत संगीत के नाम

75 हजार : गतका कार्यक्रम

(प्रस्तावित बजटीय प्रावधान)

बड़ी खबरें

View All

कोटा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग